बिजनेस

TATA Steel Share Price Target: कितनी मारेगा उछाल? जानें टाटा के इस स्टॉक में कितना बनेगा पैसा

Tata Steel Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट ने टाटा स्टील पर अपनी राय देते हुए कहा कि मेटल स्पेस में टाटा स्टील अंडरपरफॉर्मर रहा है। अगर टेक्निकल स्ट्रक्चर देखें तो वो भी डाउन ट्रेंड में है। इसके अलावा शेयर में लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन बना हुआ है। टाटा स्टील का लॉन्ग टर्म सपोर्ट डाउन साइड पर 135-136 के आसपास है।

Image

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील।

Photo : Twitter

Tata Steel Share Price Target: शुक्रवार को रही शेयर बाजार में शानदार तेजी के बीच मेटल सेक्टर की कंपनियों में भी उछाल दर्ज किया गया। शुक्रवार को Nifty Metal Index 1.48 फीसदी चढ़कर 8,846.20 अंक पर रहा। ET NOW Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट कुणाल शाह ने मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Steel पर निवेशकों को अपनी राय देते हुए इसका टारगेट प्राइस दिया है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Tata Steel पर एक्सपर्ट की राय

मार्केट एक्सपर्ट ने मेटल सेक्टर की कंपनी टाटा स्टील पर अपनी राय देते हुए कहा कि मेटल स्पेस में टाटा स्टील अंडरपरफॉर्मर रहा है। अगर टेक्निकल स्ट्रक्चर देखें तो वो भी डाउन ट्रेंड में है। इसके अलावा शेयर में लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन बना हुआ है। एक्सपर्ट के मुताबिक टाटा स्टील का लॉन्ग टर्म सपोर्ट डाउन साइड पर 135-136 के आसपास है।

Tata Steel Share Price Target

मार्केट एक्सपर्ट ने इस शेयर पर 135 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ HOLD की राय दी है। कुणाल शाह ने कहा कि अगर कोई पुल बैक आता है तो शेयर 146-147 के लेवल तक जा सकता है और अगर उसके ऊपर जाता है तो शेयर 155 रुपये के लेवल तक भी जा सकता है।

Tata Steel Share Price

शुक्रवार को बीएसई पर स्टॉक 1.82 फीसदी यानी 2.55 रुपये चढ़कर 142.80 रुपये पर रहा तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 1.66 फीसदी यानी 2.33 रुपये की तेजी के साथ 142.55 रुपये पर रहा।

Tata Steel Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 3 फीसदी से अधिक चढ़ा है। हालांकि स्टॉक पिछले 1 महीने में 4 फीसदी से अधिक और पिछले 6 महीने में 17 फीसदी से अधिक टूटा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 12 फीसदी से अधिक, पिछले 3 साल में 22 फीसदी से अधिक और पिछले 5 साल में 256 फीसदी से अधिक चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article