बिजनेस

Tata Motors Dividend: टाटा मोटर्स कब करेगी Dividend का ऐलान? इस दिन होने जा रही बहुत अहम मीटिंग, Q4 नतीजों पर आएगा फैसला

Tata Motors Dividend History: टाटा मोटर्स के बोर्ड की बैठक 13 मई 2025 को होगी, जिसमें FY25 की चौथी तिमाही (Q4 FY2025) के फाइनेंशियल रिजल्ट और डिविडेंड के ऐलान पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड इस बैठक में स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट को मंजूरी देगा।

Image

टाटा मोटर्स करेगी Dividend का ऐलान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स देगी Dividend
  • होने जा रही अहम मीटिंग
  • Q4 नतीजों भी पर आएगा फैसला

Tata Motors Dividend History: टाटा मोटर्स के बोर्ड की बैठक 13 मई 2025 को होगी, जिसमें FY25 की चौथी तिमाही (Q4 FY2025) के फाइनेंशियल रिजल्ट और डिविडेंड के ऐलान पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड इस बैठक में स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट को मंजूरी देगा। साथ ही शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की सिफारिश पर भी चर्चा करेगा। यदि डिविडेंड घोषित होता है, तो यह वित्त वर्ष 2025 में टाटा मोटर्स का पहला ऐसा कॉरपोरेट एक्शन होगा।

ये भी पढ़ें -

कब होगा रिकॉर्ड डेट का ऐलान

टाटा मोटर्स का बोर्ड 31 मार्च 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए ऑडिट किए गए वित्तीय परिणामों और ऑडिटर्स की रिपोर्ट को मंजूरी देगा। इसके अलावा, 80वीं सालाना आम मीटिंग में शेयरधारकों के लिए डिविडेंड, यदि कोई हो, की सिफारिश पर विचार किया जाएगा।

टाटा मोटर्स के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी बोर्ड द्वारा घोषित की जा सकती है। इसके साथ ही, कंपनी फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगी।

कब कितना दिया है डिविडेंड

टाटा मोटर्स की डिविडेंड यील्ड इस समय 0.45% है। यदि Q4 परिणामों में डिविडेंड की घोषणा होती है, तो यह इस वित्त वर्ष में पहली बार होगा। बीएसई वेबसाइट के अनुसार, 2024 में टाटा मोटर्स ने प्रति शेयर 3 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। वहीं, 2023 में कंपनी ने प्रति शेयर 2 रुपये का डिविडेंड वितरित किया था।

बाजार और शेयरधारकों की नजर अब इस बैठक पर टिकी है, क्योंकि डिविडेंड और वित्तीय परिणामों की घोषणा कंपनी के शेयर प्राइस और निवेशकों के विश्वास पर असर डाल सकती है। टाटा मोटर्स की यह घोषणा ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी चर्चा का विषय बनेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article