Sundar Pichai Personal Security: गूगल ने 2024 में अपने सीईओ सुंदर पिचाई की प्राइवेट सिक्योरिटी के लिए 8.27 मिलियन डॉलर (करीब 70.45 करोड़ रु) खर्च किए, जो 2023 के 6.78 मिलियन डॉलर (57.75 करोड़ रु) से लगभग 22% अधिक है। अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के ताजा दस्तावेजों के अनुसार, पिचाई की व्यस्त यात्राओं के दौरान लागू कई सुरक्षा उपायों के कारण यह वृद्धि हुई। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने अपने 2025 प्रॉक्सी स्टेटमेंट में कहा, "2024 में सुंदर की सुरक्षा व्यवस्थाओं में हाउसिंग सिक्योरिटी, कंसल्टेंसी फीस, मॉनिटरिंग सर्विसेज, कार और ड्राइवर सर्विसेज और सभी ट्रेवल के दौरान प्राइवेट सिक्योरिटी शामिल रही।
ये भी पढ़ें -
पर्सनल बेनेफिट से अलग हैं ये खर्च
अल्फाबेट ने दावा किया कि ये सुरक्षा व्यवस्थाएं "उचित, आवश्यक और अल्फाबेट व इसके शेयरधारकों के हित में हैं, क्योंकि ये हमारे व्यवसाय के जोखिमों को कम करती हैं।" कंपनी ने कहा कि ये व्यवस्थाएं पिचाई के लिए पर्सनल बेनेफिट नहीं हैं, क्योंकि ये उनकी नौकरी की जिम्मेदारियों से उत्पन्न होती हैं।
2024 में पिचाई ने ग्लोबल लीडर्स के साथ AI समेत तकनीकी प्रगति पर चर्चा की, जिसके चलते उनकी यात्राओं और सुरक्षा खर्च में वृद्धि हुई।
कितनी बढ़ी पिचाई की इनकम
2024 में पिचाई को कुल 10.73 मिलियन डॉलर का मुआवजा मिला, जिसमें स्टॉक अवार्ड शामिल रहे, जो पिछले साल के 8.8 मिलियन डॉलर से अधिक है। 2025 की पहली तिमाही में गूगल की आय पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12% बढ़ी।
2025 में पिचाई के सुरक्षा खर्चों पर फिलहाल अस्पष्टता है, लेकिन रॉयटर्स के एनालिसिस के अनुसार, यूनाइटेडहेल्थ के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की हत्या के बाद कई कंपनियां अपने टॉप ऑफिशियल्स के लिए सुरक्षा खर्च बढ़ा रही हैं।
