बिजनेस

Air India से अलग नहीं होंगे महाराजा ! नए अवतार में दिखेंगे जहाज, जानें क्या होगा बदलाव

Air India Logo Will Change: एयर इंडिया की रीब्रांडिंग टाटा ग्रुप के टॉप अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। एयरलाइन का मौजूदा लोगो एक यूनीक नारंगी कोणार्क चक्र के साथ एक लाल हंस है।

Image

बदल जाएगा एयर इंडिया का लोगो

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया का लोगो बदलेगा
  • महाराजा नहीं होंगे अलग
  • हट सकता है कोणार्क चक्र

Air India Logo Will Change: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयर इंडिया (Air India) को आज गुरुवार को रीब्रांड किया जाएगा। एयरलाइन के कलर और लोगो में बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि एयर इंडिया का 77 साल पुराना 'महाराजा' आइकॉन मौजूद रहेगा। लाल रंग की पोशाक वाला महाराजा आइकॉन, जिसकी घुमावदार मूंछें और सिर पर शानदार पगड़ी है, एयर इंडिया की प्रीमियम क्लास और एयरपोर्ट के लाउंज में मौजूद रहेगा। बता दें कि महाराजा एयर इंडिया की पहचान रहा है। आगे जानिए क्या हो सकते हैं रीब्रांडिंग के तहत बदलाव।

लोगो में क्या हो सकता है बदलाव

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया की रीब्रांडिंग टाटा ग्रुप के टॉप अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। एयरलाइन का मौजूदा लोगो एक यूनीक नारंगी कोणार्क चक्र ( Konark Chakra) के साथ एक लाल हंस है। संभावित बदलाव के तहत तीन रंगों - लाल, सफेद और बैंगनी - के कॉम्बिनेशन वाली लाइवरी हाउसिंग को पेश किए जाने की उम्मीद है।

इनमें लाल और सफेद एयर इंडिया के रंग हैं, मगर बैंगनी यानी पर्पल कलर विस्तारा से लिया गया है, जो अब एयर इंडिया में भी शामिल हो जाएगा।

एयर इंडिया का लोगो कैसा रहा है

Air India Logo Will Change

बदल जाएगा एयर इंडिया का लोगो

नये केबिन इंटीरियर्स और फ्रेश क्रू यूनीफॉर्म्स

इसी साल एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा था कि एयरलाइन की रीब्रांडिंग के तहत कई बदलाव किए जाएंगे, जिसमें एक नई कलर स्कीम, नये केबिन इंटीरियर्स, फ्रेश क्रू यूनीफॉर्म्स और अपडेटेड प्रतीक चिन्ह (Insignia) शामिल हैं।

1946 में क्रिएट हुआ महाराजा

एयर इंडिया का महाराजा आइकॉन 1946 में बॉबी कूका द्वारा बनाया गया था। कूका एयरलाइन के कमर्शियल डायरेक्टर थे और महाराजा की पर्सनैलिटी और उसके इर्द-गिर्द एयर इंडिया की ब्रांड बिल्डिंग के लिए जिम्मेदार थे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article