बिजनेस

विजय से 9 गुना अमीर है यह महिला विधायक! ₹5,863 करोड़ की संपत्ति, 1200 कैरेट हीरे और गाड़ियों का काफिला देख उड़ जाएंगे होश

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों विधायक लीमा रोज की काफी चर्चा है! यह चर्चा उनकी अथह संपत्ति को लेकर है।

Image

लीमा रोज मार्टिन (Social Media Handle )

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तमिल अभिनेता विजय की संपत्ति की चर्चा हर जगह हो रही है। लेकिन आपको जानकार शायद आश्चर्य होगा कि उसी तमिलनाडु विधानसभा में एक महिला विधायक लीमा रोज मार्टिन हैं, जिनकी कुल संपत्ति विजय से 9 गुना है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा शनिवार, 9 मई को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, लालगुडी विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की विधायक लीमा रोज, तमिलनाडु विधानसभा में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीमा ने, भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल अपने नामांकन हलफनामे में, ₹5,863 करोड़ की चौंका देने वाली कुल संपत्ति घोषित की है। लीमा रोज, जिन्होंने 2026 में अपना पहला चुनाव लड़ा ने हलफनामे के अनुसार, अपने नाम पर ₹139 करोड़ की चल संपत्ति और ₹910 करोड़ की अचल संपत्ति है।

लीमा रोज मार्टिन कौन हैं?

लीमा रोज मार्टिन कोयंबटूर, तमिलनाडु की रहने वाली हैं। वह लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की पत्नी हैं। लीमा रोज पहली बार MLA बनीं हैं। वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तिरुचिरापल्ली जिले की लालगुडी सीट से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत हासिल की है।

विजय से 9 गुना ज्यादा अमीर

लीमा रोज मार्टिन के पति, सैंटियागो मार्टिन, जो 'लॉटरी किंग' के नाम से मशहूर एक कारोबारी हैं, परिवार की कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा रखते हैं। लीमा मार्टिन की घोषित संपत्ति, TVK प्रमुख और संभावित मुख्यमंत्री विजय की संपत्ति से नौ गुना ज्यादा है। विजय ने अपनी कुल संपत्ति ₹648 करोड़ घोषित की है।

लीमा रोज की कुल संपत्ति

लीमा रोज मार्टिन के पति ने ₹3,262 करोड़ की चल संपत्ति और ₹887 करोड़ की अचल संपत्ति घोषित की है। इस दंपति के बेटे, जोस टाइसन मार्टिन ने भी काफी संपत्ति होने की जानकारी दी है, जिसमें ₹225 करोड़ की चल संपत्ति और ₹439 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। लीमा रोज के पास ₹139.62 करोड़ की चल संपत्ति और ₹909.94 करोड़ की अचल संपत्ति है।

आभूषण और बुलियन

लीमा रोज मार्टिन के पास लगभग 19,233 ग्राम सोना, 1,217 कैरेट हीरे और 131,813 ग्राम चांदी शामिल है। इसके अलावा दस गाड़ियां, जिनमें एक Hyundai Creta, Maruti Dzire और कई Honda Activa शामिल हैं।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article