बिजनेस

भारत के बिजनेस आइकन सुनील मित्तल को ब्रिटेन में बड़ा सम्मान

बाथ यूनिवर्सिटी को न केवल ब्रिटेन, बल्कि पूरी दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह सुनील मित्तल का नौंवां मानद डॉक्टरेट सम्मान है।

Image

भारत के बिजनेस आइकन सुनील मित्तल को ब्रिटेन में बड़ा सम्मान Pic Credit: X

Photo : iStock

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को ब्रिटेन की प्रतिष्ठित बाथ यूनिवर्सिटी ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। यह जानकारी कंपनी ने बृहस्पतिवार को दी।

बाथ यूनिवर्सिटी को न केवल ब्रिटेन, बल्कि पूरी दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह सुनील मित्तल का नौंवां मानद डॉक्टरेट सम्मान है। इससे पहले उन्हें लीड्स यूनिवर्सिटी (2009) और न्यूकैसल यूनिवर्सिटी (2012) से भी यह सम्मान मिल चुका है। इस तरह, बाथ यूनिवर्सिटी, मित्तल को मानद डॉक्टरेट देने वाला तीसरा ब्रिटिश संस्थान बन गया है।

सुनील मित्तल ने क्या कहा?

इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुनील मित्तल ने कहा, “बाथ यूनिवर्सिटी से यह सम्मान पाकर मैं बहुत गौरव महसूस कर रहा हूं। यह यूनिवर्सिटी शिक्षा की गुणवत्ता, उद्यमशीलता के प्रोत्साहन और समाज से जुड़ाव के लिए जानी जाती है।”

बाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर फिल टेलर ने मित्तल को सम्मानित करते हुए कहा, “हमें गर्व है कि हम सुनील मित्तल की उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने न केवल एक वैश्विक स्तर की कंपनी बनाई है, बल्कि शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।” उन्होंने बताया कि मित्तल के मानवीय प्रयासों से अब तक 37 लाख से अधिक बच्चों का जीवन प्रभावित हुआ है।

सुनील मित्तल को यह सम्मान उनकी व्यवसायिक उपलब्धियों के साथ-साथ समाज सेवा में योगदान के लिए दिया गया है। यह सम्मान भारत और भारतीय उद्यमियों की वैश्विक पहचान को भी मजबूत करता है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article