बिजनेस

एक शेयर के बदले 8 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 14, 2024, 06:02 PM IST

Dividend Stock: कंपनी अपने निवेशकों को 1 शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड देने वाली है। कंपनी के शेयरों का भाव शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय पर 590.70 रुपये था।

Image

सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल लिमिटेड

Photo : Twitter

Dividend Stock: सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल लिमिटेड (Sukhjit Starch Chemicals Limited) दो साल बाद अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है। ऐसे में अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर यह शेयर ट्रेड करेगा। कंपनी अपने निवेशकों को 1 शेयर पर 8 रुपये का डिविडेंड देने वाली है। यानी एक शेयर पर 80 फीसदी का डिविडेंड का फायदा मिलेगा। कंपनी के शेयरों का भाव शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय पर 590.70 रुपये था।

कब है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने एक शेयर के बदले 8 रुपये का डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 15 जनवरी 2023 तय की है। यानी सोमवार को जिसका नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उसे ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल लिमिटेड ने इससे पहले 2022 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब भी कंपनी ने एक शेयर पर 8 रुपये का ही डिविडेंड दिया था। कंपनी रेगुलर अंतराल पर डिविडेंड देती आ रही है। पिछले एक साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 31 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, बीते 6 महीने के दौरान पोजीशनल निवेशकों को 41 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।

एक महीने में 25 फीसदी का रिटर्न

निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि पिछले एक महीने में यह स्टॉक 25 प्रतिशत बढ़ चुका है। शेयर बाजार में कंपनी का 52 वीक हाई 597.90 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 360.30 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का मार्केट कैप 924.12 करोड़ रुपये का है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article