बिजनेस

Sugarcane-Ethanol Policy: गन्ना-एथनॉल पॉलिसी को लेकर अप्रैल के बाद निकलेगा समाधान, गडकरी का चीनी उद्योग को आश्वासन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 04:48 PM IST

Sugarcane-Ethanol Policy: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी मिल मालिकों को आश्वासन दिया कि उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है।

Image

गन्ना-एथनॉल नीति को लेकर बोले नितिन गडकरी

Photo : BCCL

Sugarcane-Ethanol Policy: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी मिल मालिकों को आश्वासन दिया कि उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है। एथनॉल उत्पादन के लिए चीनी के उपयोग पर सरकार की नीति के कारण उनकी समस्याओं का समाधान अप्रैल के बाद निकाला जायेगा। यहां वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गन्ना सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत एक दिन ऊर्जा का निर्यातक बन जाएगा और ऐसा करने के लिए कृषि को विकसित करने की जरूरत है। इस संस्थान के अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार हैं।

एथनॉल उत्पादन को अधिक महत्व दें

केंद्र सरकार ने पिछले साल एथनॉल बनाने के लिए गन्ना शीरे के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन बाद में हरित ईंधन का उत्पादन करने के लिए गन्ना रस के साथ-साथ बी-भारी शीरा के उपयोग की अनुमति देकर निर्णय को उलट दिया। लेकिन चीनी के हस्तांतरण को 17 लाख टन पर सीमित कर दिया। गडकरी ने कहा कि चीनी उद्योग को एथनॉल उत्पादन को अधिक महत्व देना चाहिए।

अधिकतम एथनॉल, न्यूनतम चीनी

उन्होंने कहा कि अधिकतम एथनॉल , न्यूनतम चीनी। एथनॉल के साथ, हमें फ्लेक्स इंजन वाहनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है और साथ ही, जहां तक एथनॉल का सवाल है, सरकार उचित कदम उठाएगी। मुझे पता है कि आप किन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। गडकरी ने कहा, चीनी उद्योग का भविष्य इसके सहयोगी उत्पादों के साथ बहुत अच्छा है। (इनपुट भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article