Stocks in News: अडानी पोर्ट, कोटक बैंक और अल्ट्रा टेक सहित 10 से ज्यादा स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन, रखें नजर
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 27, 2026, 08:23 AM IST
भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी इस महीने 3 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं। ऐसे में बाजार में डायरेक्शनल एक्शन से ज्यादा स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिलेगा। मंगलवार को बाजार खुलते ही अडानी पोर्ट, कोटक बैंक और अल्ट्रा टेक सहित 10 ज्यादा स्टॉक्स पर हलचल देखने को मिल सकती है।
यहां रखें नजर
Stocks in News Today: आज खबरों के दम पर बैंकिंग, सीमेंट, पोर्ट्स, FMCG, फार्मा, मीडिया और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े शेयर फोकस में रहेंगे। इन दर्जनों शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कुछ स्टॉक्स में जहां कॉरपोरेट एक्शन की वजह से हलचल देखने को मिलेगी। वहीं, कुछ स्टॉक्स तिमाही नतीजों और रेगुलेटरी अपडेट्स के चलते फोकस में रह सकते हैं।
अडानी पोर्ट्स: विजिंजम पोर्ट में बड़ा कैपेक्स प्लान
Adani Ports and Special Economic Zone दूसरी फेज के तहत केरल के विजिंजम सीपोर्ट प्रोजेक्ट में करीब 16,000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी में है। यह निवेश कंपनी की लॉन्ग टर्म पोर्ट-लेड लॉजिस्टिक्स रणनीति और कैपेसिटी एक्सपैंशन पर फोकस को दिखाता है। बाजार की नजर इस निवेश के टाइमलाइन और रिटर्न प्रोफाइल पर रहेगी।
चेन्नई पेट्रोलियम: मजबूत तिमाही नतीजे
Chennai Petroleum Corporation ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1,001.59 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया है। बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन का सीधा फायदा नतीजों में दिखा है।
हिंदुस्तान कॉपर: नए माइंस से ग्रोथ की उम्मीद
Hindustan Copper मध्य प्रदेश के बाघवारी-खिरखोरी कॉपर और एसोसिएटेड मिनरल ब्लॉक के लिए प्रेफर्ड बिडर बनकर उभरी है। यह डील कंपनी के रिसोर्स बेस और फ्यूचर प्रोडक्शन विजिबिलिटी को मजबूत कर सकती है।
कोटक महिंद्रा बैंक: मुनाफा बढ़ा, एसेट क्वालिटी पर नजर
Kotak Mahindra Bank ने Q3FY26 में 3,446 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 4 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान कुल आय बढ़कर 16,741 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट इंटरेस्ट इनकम 7,565 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। निवेशक बैंक के मार्जिन आउटलुक और एसेट क्वालिटी ट्रेंड्स को बारीकी से देखेंगे।
एक्सिस बैंक: स्थिर ग्रोथ का संकेत
Axis Bank ने दिसंबर तिमाही में 7,010.65 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो साल-दर-साल 4 फीसदी की बढ़त दिखाता है। स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफा 6,489.57 करोड़ रुपये रहा, जिससे कोर बैंकिंग परफॉर्मेंस स्थिर रहने के संकेत मिले हैं।
अल्ट्राटेक सीमेंट: मजबूत डिमांड का असर
UltraTech Cement का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट Q3FY26 में बढ़कर 1,729.44 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 21,829.68 करोड़ रुपये रहा, जो मजबूत सीमेंट डिमांड और बेहतर यूटिलाइजेशन को दर्शाता है।
वारी रिन्यूएबल: अधिग्रहण से बढ़ेगी ताकत
Waaree Renewable Technologies ने Associated Power Structures में 55 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है। इस डील की कुल वैल्यू 1,225 करोड़ रुपये है, जिससे कंपनी की EPC और रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताएं मजबूत होंगी।
PVR INOX: नॉन-कोर एसेट से वैल्यू अनलॉक
PVR INOX ने अपना प्रीमियम स्नैकिंग ब्रांड 4700BC को Marico को 226.8 करोड़ रुपये के ऑल-कैश सौदे में बेच दिया है। यह कदम कंपनी के लिए नॉन-कोर बिजनेस से वैल्यू अनलॉक करने वाला माना जा रहा है।
फार्मा शेयर: USFDA अलर्ट से दबाव
Sun Pharmaceutical Industries और Cipla के शेयरों पर दबाव रह सकता है। USFDA ने मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी खामियों के चलते कुछ प्रोडक्ट रिकॉल को लेकर अलर्ट जारी किया है। सन फार्मा की अमेरिकी यूनिट 26,000 से ज्यादा बोतलों का रिकॉल कर रही है।
प्रीमियर एनर्जी: ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव
Premier Energies ने तेलंगाना में 400 मेगावाट की सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की है। यह कंपनी के 11,000 करोड़ रुपये के एक्सपैंशन प्लान का हिस्सा है। आने वाले समय में सोलर सेल और मॉड्यूल कैपेसिटी को डबल डिजिट गीगावाट लेवल तक ले जाने का लक्ष्य है।
आज आएंगे कई दिग्गजों के नतीजे
आज Asian Paints, Vodafone Idea, Marico, Motilal Oswal Financial Services, Raymond, Metro Brands समेत कई बड़ी कंपनियां अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।