बिजनेस

Stock Market Outlook: रिकॉर्ड स्तर पर है शेयर बाजार, इस सेक्टर में बन सकता है पैसा, जानें एक्सपर्ट की राय

Stock Market Outlook: भारत में ब्याज दर स्थिर है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रोथ रेट कम है। उनका मानना है कि अगले कुछ महीनों में भारत के लिए कोई बड़ी निगेटिव खबर नहीं आती दिख रही है। इससे शेयर बाजार में गिरावट की भी उम्मीद नहीं है।

Image

स्टॉक मार्केट में कहां है मौका

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिकॉर्ड स्तर पर है शेयर बाजार
  • PSU सेक्टर में कमाई का मौका
  • एफएमसीजी सेक्टर से बचने की सलाह

Stock Market Outlook: इस समय शेयर बाजार में कोई खास तेजी नहीं दिख रही है। मगर फिर भी सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड लेवल पर हैं। सेंसेक्स 74,119 और निफ्टी 22,493.5 पर है। शेयर बाजार उस समय रिकॉर्ड स्तर पर है, जब दुनिया में कई चुनौतियां मौजूद हैं। इनमें महंगाई और सुस्त विकास दर जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसे में निवेशक चिंता में रहते हैं कि इस समय खरीदें या बेचें। ऐसे समय पर मार्केट एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर हो सकता है। ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में पैसिफिक पैराडाइम एडवाइजर्स की पुनिता कुमार सिन्हा के अनुसार ग्रोथ के मामले में भारत अन्य देशों से अच्छी स्थिति में है। वहीं महंगाई भी कंट्रोल में है। फिर भले ही स्मॉल कैप में जोखिम बढ़ा है, मगर भारत की ग्रोथ सही से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें -

क्यों आ सकती है गिरावट

पुनिता के मुताबिक भारत में ब्याज दर स्थिर है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रोथ रेट कम है। उनका मानना है कि अगले कुछ महीनों में भारत के लिए कोई बड़ी निगेटिव खबर नहीं आती दिख रही है। इससे शेयर बाजार में गिरावट की भी उम्मीद नहीं है। हालांकि ग्लोबल फैक्टर के आधार पर शेयर बाजार में गिरावट आ सकती है।

पीएसयू शेयरों से उम्मीद

उन्होंने कहा कि 20 सालों में रेलवे और डिफेंस शेयरों में कोई बड़ी मूवमेंट नहीं दिखी थी। मगर पिछला एक साल इन सेक्टरों का रहा है। वहीं सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के खर्च और ग्रोथ पर ध्यान दे रही है, जिससे पीएसयू सेक्टर की कंपनियों पर फोकस रहेगा। इससे पीएसयू सेक्टर में गति आ सकती है। यानी पीएसयू सेक्टरों में कमाई के मौके बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एफएमसीजी सेक्टर में कमजोरी है और ग्रामीण इकोनॉमी में तेजी न आने की स्थिति में इस सेक्टर में कमजोरी रह सकती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article