Share Market Holidays 2025: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी यही और इसी के साथ छुट्टियों का दौर भी शुरू हो गया है। स्कूल हो या ऑफिस हर जगह अक्टूबर में भर-भर कर छुट्टियां हैं। शेयर बाजार और बैंकों में भी छुट्टियां शुरू हो गई हैं। अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। शेयर बाजार से कमाई करने वालों को इस हफ्ते या आने वाले दिनों में ट्रेडिंग करने की प्लानिंग पहले से ही कर लेनी चाहिए क्योंकि शेयर बाजार में अक्टूबर महीने में काफी छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों का असर आपकी बाजार से होने वाली कमाई पर पड़ेगा क्योंकि कुछ दिन बाजार बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं अक्टूबर में किन-किन तारीखों पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
अक्टूबर 2025 में कब कब बंद हैं बाजार
NSE और BSE की ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में बाजार तीन बड़े त्योहारों पर बंद रहेगा।
- 2 अक्टूबर 2025: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
- 21 अक्टूबर 2025: दिवाली और लक्ष्मी पूजन के दिन बाजार बंद रहेगा। इसी दिन खास मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगा।
- 22 अक्टूबर 2025: दिवाली बलिप्रतिप्रदा के मौके पर भी बाजार बंद रहेगा।
- इन छुट्टियों के दौरान मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और करेंसी डेरिवेटिव मार्केट भी बंद रहेंगे।
इस साल 14 दिन बंद रहा मार्केट
सिर्फ अक्टूबर ही नहीं, बल्कि साल 2025 में वीकेंड शनिवार-रविवार को छोड़कर 14 दिन स्टॉक मार्केट में छुट्टी है इसलिए निवेश करने से पहले हमेशा BSE और NSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर हॉलिडे लिस्ट चेक करना जरूरी है।
कहां देखें बाजार की हॉलिडे लिस्ट
अगर आप मार्केट हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं तो BSE की वेबसाइट bseindia.com पर जाकर ऊपर दिए गए ‘Trading Holidays' सेक्शन में क्लिक कर Bse की हॉलिडे लिस्ट चेक कर सकते हैं इसी तरह NSE की वेबसाइट पर भी nse की पूरी छुट्टियों की जानकारी है।
