Stock in News: Tata Motors, Biocon और NHPC समेत 10 शेयरों में खबरों में दम पर रहेगी हलचल, बनाए रखें नजर
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Dec 24, 2025, 08:31 AM IST
Share Market में आज 24 दिसंबर को स्टॉक-स्पेसिफिक हलचल देखने को मिल सकती है। कई लिस्टेड कंपनियों ने अधिग्रहण, बड़े ऑर्डर, रणनीतिक निवेश, नियामकीय मंजूरी और विस्तार से जुड़ी अहम घोषणाएं की हैं। बैंकिंग, पावर, EV, फार्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहेंगे, जहां खबरों के दम पर चुनिंदा स्टॉक्स में तेज एक्शन संभव है।
इन स्टॉक्स पर रखें नजर। (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
Stocks to Watch Today: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के कारोबार में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। कई लिस्टेड कंपनियों ने अधिग्रहण, बड़े ऑर्डर, रणनीतिक निवेश, नियामकीय मंजूरी, फंड जुटाने और विस्तार से जुड़ी अहम घोषणाएं की हैं। अस्पताल, रियल एस्टेट, बैंकिंग, पावर, EV और फार्मा जैसे सेक्टरों के शेयर आज निवेशकों की रडार पर रहेंगे।
पार्क मेडी वर्ल्ड
Park Medi World ने आगरा स्थित KP Institute of Medical Sciences का 245 करोड़ रुपये के ऑल-कैश डील में अधिग्रहण किया है। इससे नॉर्थ इंडिया में अस्पताल चेन की मौजूदगी मजबूत होगी।
सीगल इंडिया
Ceigall India को मध्य प्रदेश में PM-KUSUM स्कीम के तहत 550 करोड़ रुपये का सोलर EPC ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत 130 मेगावाट (AC) सोलर क्षमता स्थापित की जाएगी।
फेडरल बैंक
Federal Bank के शेयर फोकस में रह सकते हैं। CCI ने अमेरिका की Blackstone को वारंट्स के जरिए 9.99% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है, जिससे बैंक की कैपिटल पोजिशन मजबूत होने की उम्मीद है।
प्रेस्टीज एस्टेट
Prestige Estates Projects ने चेन्नई के मेडावक्कम इलाके में 25 एकड़ जमीन खरीदी है। इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रेवेन्यू की संभावना जताई गई है।
गेल इंडिया
GAIL ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ ग्रीनफील्ड गैस-बेस्ड फर्टिलाइजर प्लांट को लेकर MoU साइन किया है। इसमें 12.7 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता की यूरिया यूनिट शामिल होगी।
टाटा मोटर्स PV
Tata Motors की पैसेंजर व्हीकल यूनिट FY30 तक 18,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी। कंपनी Avinya ब्रांड समेत 5 नए EV मॉडल लॉन्च करेगी और EV मार्केट में 45–50% हिस्सेदारी बनाए रखने का लक्ष्य है।
बायोकॉन
Biocon की बायोलॉजिक्स यूनिट को Hulio (Adalimumab biosimilar) के ग्लोबल राइट्स मिले हैं। साथ ही कंपनी ने Semaglutide के इंटरनेशनल मार्केटिंग के लिए Ajanta Pharma से आउट-लाइसेंसिंग डील की है।
श्री सीमेंट
Shree Cement ने रायपुर प्लांट में लेबर विवाद सुलझने के बाद लॉकआउट वापस ले लिया है।
यूनियन बैंक
Union Bank of India ने होम लोन दरों में 0.30% और व्हीकल लोन में 0.40% की कटौती की है, जिससे क्रेडिट ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है।
विक्रान इंजीनियरिंग
Vikran Engineering को महाराष्ट्र में 600 MW AC सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए 2,035 करोड़ रुपये का EPC ऑर्डर मिला है।
बेलराइज इंडस्ट्रीज
Belrise Industries में SBI Mutual Fund और BlackRock ने मिलकर 6.56% हिस्सेदारी खरीदी है, जबकि एक प्रमोटर एंटिटी ने अपनी हिस्सेदारी बेची है।
बैंक ऑफ इंडिया
Bank of India ने 10,000 करोड़ रुपये के लॉन्ग-टर्म इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड 7.23% कूपन रेट पर जारी किए हैं।
NHPC
NHPC ने 2,000 MW के Subansiri हाइड्रो प्रोजेक्ट में एक यूनिट के साथ आंशिक कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया है।
कोल इंडिया
Coal India के बोर्ड ने South Eastern Coalfields और Mahanadi Coalfields की लिस्टिंग को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।
अन्य शेयर जो रहेंगे फोकस में
Endurance Technologies, Rail Vikas Nigam, Godfrey Phillips India, Zydus Lifesciences, Adani Ports and SEZ, Supreme Petrochem, Spandana Sphoorty Financial, Ola Electric Mobility और GPT Infraprojects जैसे शेयर भी साइबर सिक्योरिटी अपडेट्स, मैनेजमेंट बदलाव, फंड-रेजिंग और ऑर्डर जीतने की खबरों के चलते चर्चा में रह सकते हैं।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।