बिजनेस

Gold Price Today 18 July 2025: सोने-चांदी ने फिर दिखाया रंग, जानें 24k, 22k, 18k और 14k का ताजा रेट

Gold And Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का) 18 July 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों और घरेलू परिस्थितियों का सीधा प्रभाव इनकी कीमतों पर पड़ता है। आइए जानते हैं आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमतें क्या हैं। साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 July 2025 : सोने की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 98243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 112700 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट97453 रुपये97828 रुपये98243 रुपये
सोना 23 कैरेट97063 रुपये97436 रुपये97850 रुपये
सोना 22 कैरेट89267 रुपये89610 रुपये89991 रुपये
सोना 18 कैरेट73090 रुपये73371 रुपये73682 रुपये
सोना 14 कैरेट57010 रुपये57229 रुपये57472 रुपये
चांदी 999111000 रुपये/किलो112300 रुपये/किलो112700 रुपये/किलो

पिछले दिन क्या था सोने-चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक विदेशी बाजारों में कमजोर मांग के बीच स्टॉकिस्ट की निरंतर बिकवाली के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 500 रुपये टूटकर 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 200 रुपये गिरकर 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को चांदी की कीमतें 500 रुपये घटकर 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं। बुधवार को चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 21.55 डॉलर या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,326.05 डॉलर प्रति औंस रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.11 प्रतिशत गिरकर 37.86 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्यों घटे सोने-चांदी के दाम

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा कि एआई चिप प्रतिबंध हटने के बाद अमेरिका-चीन तनाव कम होने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के साथ व्यापार समझौते के करीब होने के संकेत के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि इस बीच, मेक्सिको और यूरोपीय संघ पर 30 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाया गया है। इस बारे में आगे बातचीत की संभावना ने बाजार की आशंकाओं को काबू में रखा। इससे सोने जैसे सुरक्षित व्यापार की ज़रूरत कम हो गई है, जिससे कीमतों पर असर पड़ रहा है। मेहता ने कहा कि हालांकि, आक्रामक शुल्क कार्रवाइयों से उपजी व्यापक अनिश्चितता, कुछ अंतर्निहित समर्थन प्रदान करती रही है, जिससे सोने में गिरावट सीमित रही।

कोटक सिक्योरिटीज़ में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि खुदरा बिक्री के आंकड़ों, रोजगार के आंकड़ों और कई फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषणों सहित अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़ों से पहले व्यापारियों द्वारा सतर्क रुख अपनाने के कारण सोने में गिरावट आई। एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी सीपीआई महंगाई दर के उम्मीद से अधिक आंकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स 98.75 से ऊपर मजबूत होने के कारण सोना 3,330 डॉलर प्रति औंस से नीचे कमजोर रुख लिए कारोबार कर रहा था, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तत्काल कटौती की उम्मीदें कम हो गई।

वायदा बाजार में सोने का भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव गुरुवार को 580 रुपये की गिरावट के साथ 97,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने का भाव 580 रुपये या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 10,516 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,330.68 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत गुरुवार को 85 रुपये की गिरावट के साथ 1,11,550 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 85 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,11,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 18,011 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.88 डॉलर प्रति औंस रही।

End of Article