बिजनेस

सोने का भाव आज का 6 मई 2026: दिल्ली-पटना से मुंबई तक महंगा हुआ सोना, बढ़ी इतनी कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 May 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 6 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 2,900 रुपये यानी करीब 2% बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। यह मंगलवार को 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.69% चढ़कर यानी 2531 रुपये तेजी के साथ 1,52,284 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,49,753 रुपये पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,47,636 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 150636 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 106.15 डॉलर यानी 2.33 प्रतिशत बढ़कर 4,663.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। यहां IBJA के लेटेस्ट आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 147636 रुपये प्रति 10 ग्राम150636 रुपये प्रति 10 ग्राम150860 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 147045 रुपये प्रति 10 ग्राम150033 रुपये प्रति 10 ग्राम150256 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135235 रुपये प्रति 10 ग्राम137983 रुपये प्रति 10 ग्राम138188 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 110727 रुपये प्रति 10 ग्राम112977 रुपये प्रति 10 ग्राम113145 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 86367 रुपये प्रति 10 ग्राम88122 रुपये प्रति 10 ग्राम88253 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹151440₹138850₹113630
मुंबई₹151310₹138700₹113480
कोलकाता₹151310₹138700₹113480
चेन्नई₹153280₹140500₹117200
पटना₹151340₹138750₹113530
लखनऊ₹151440₹138850₹113630
अयोध्या₹151440₹138850₹113630
मेरठ₹151440₹138850₹113630
कानपुर₹151440₹138850₹113630
गाजियाबाद₹151440₹138850₹113630
नोएडा₹151440₹138850₹113630
गुरुग्राम₹151440₹138850₹113630
चंडीगढ़₹151440₹138850₹113630
जयपुर₹151440₹138850₹113630
अहमदाबाद₹151340₹138750₹113530
पुणे₹151310₹138700₹113480
लुधियाना₹151440₹138850₹113630
गुवाहाटी₹151310₹138700₹113480
इंदौर₹151340₹138750₹113530
सूरत₹151340₹138750₹113530
नागपुर₹151310₹138700₹113480
नासिक₹151340₹138730₹113510
बैंगलोर₹151310₹138700₹113480
वडोदरा₹151340₹138750₹113530
भुवनेश्वर₹151310₹138700₹113480
कटक₹151310₹138700₹113480
केरल₹151310₹138700₹113480
रायपुर₹151310₹138700₹113480
हैदराबाद₹151310₹138700₹113480

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रहा। सोने की कीमत सोमवार को 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,549.57 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 254 रुपये की तेजी के साथ 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 254 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,544.62 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को भी सोने पर दबाव बना रहा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समग्र व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभावों को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की नाजुक सुरक्षा स्थिति ने ऊर्जा-जनित मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंकों द्वारा लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति जारी रहने की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। गांधी ने कहा कि अब जब यह संघर्ष अपने दसवें सप्ताह में है, तो बदलते व्यापक आर्थिक हालात के जवाब में निवेशक डॉलर और बॉन्ड को तरजीह दे रहे हैं, जबकि वे सोने से दूरी बनाए हुए हैं। इससे कीमती धातुओं पर दबाव और बढ़ रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 4,550 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा। इसका कारण वाणिज्यिक जहाजों को अमेरिकी सेना द्वारा सुरक्षा दिए जाने की उम्मीद के चलते कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ीं, हालांकि तेल की कीमतों में यह गिरावट संभवतः अस्थायी होगी। ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चेनानी ने कहा कि इस क्षेत्र में फिर से भड़की हिंसा ने चार सप्ताह से चल रहे संघर्ष-विराम के प्रयासों को लेकर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article