बिजनेस

सोने का भाव आज का 6 अगस्त 2026: पहुंचा 1.54 लाख के करीब, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 6 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना बुधवार के 3,800 रुपये बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.67% बढ़कर यानी 994 रुपये तेजी के साथ 1,49,487 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,48,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,315.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 6 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार10 ग्राम की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
24 कैरेट सोना₹149560₹423995₹174444
22 कैरेट सोना₹137097₹388663₹159907
20 कैरेट सोना₹124633₹353330₹145370
18 कैरेट सोना₹112170₹317997₹130833
16 कैरेट सोना₹99707₹282664₹116296
14 कैरेट सोना₹87243₹247331₹101759
12 कैरेट सोना₹74780₹211998₹87222
10 कैरेट सोना₹62317₹176665₹72685

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149860₹137400₹112450
मुंबई₹149730₹137250₹112300
कोलकाता₹149730₹137250₹112300
चेन्नई₹150000₹137500₹115650
पटना₹149760₹137300₹112350
लखनऊ₹149860₹137400₹112450
अयोध्या₹149860₹137400₹112450
मेरठ₹149860₹137400₹112450
कानपुर₹149860₹137400₹112450
गाजियाबाद₹149860₹137400₹112450
नोएडा₹149860₹137400₹112450
गुरुग्राम₹149860₹137400₹112450
चंडीगढ़₹149860₹137400₹112450
जयपुर₹149860₹137400₹112450
लुधियाना₹149860₹137400₹112450
गुवाहाटी₹149730₹137250₹112300
इंदौर₹149780₹137300₹112350
अहमदाबाद₹149760₹137300₹112350
वडोदरा₹149760₹137300₹112350
सूरत₹149760₹137300₹112350
पुणे₹149730₹137250₹112300
नागपुर₹149730₹137250₹112300
नासिक₹149760₹137280₹112330
बैंगलोर₹149730₹137250₹112300
भुवनेश्वर₹149730₹137250₹112300
रायपुर₹149730₹137250₹112300
हैदराबाद₹149730₹137250₹112300

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उछाल के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई और यह एक महीने के सबसे ऊंचे स्तर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने की कीमत 2,500 रुपये यानी 1.7 प्रतिशत बढ़कर 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। मंगलवार को यह 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले यह कीमती धातु 6 जुलाई को इस स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी। उस समय यह 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 85.28 डॉलर यानी 2.09 प्रतिशत बढ़कर 4,162.76 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

बहुमूल्य धातुओं की ताजा मांग के बीच विदेशी बाजारों में भारी तेजी को देखते हुए वायदा कारोबार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने में तेजी रही और इसकी कीमत 2,165 रुपये बढ़कर 1,46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,165 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट कॉमेक्स सोना वायदा 73.90 डॉलर यानी करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,226.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में भारी तेजी के रुख के बीच मांग में आई तेजी के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतें एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए संभावित अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने महंगाई की चिंताओं को कम किया और फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक मौद्रिक सख्ती की उम्मीदों को घटाया। मिराए एसेट शेयरखान में प्रमुख (जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा कि वैश्विक बाजार में हाजिर सोना दो प्रतिशत की तेजी के साथ 4,160 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की चिंताएं कम हुई हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article