बिजनेस

सोने का भाव आज का, 25 जुलाई 2025: लगातार दूसरे दिन घटी सोने-चांदी की कीमत, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 July 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का इनकी कीमतों पर सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 July 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला रहा है। कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 98388 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इसी तरह चांदी घटकर 1114342 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रे: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98880 रुपये98735 रुपये98388 रुपये
सोना 23 कैरेट98484 रुपये98340 रुपये97994 रुपये
सोना 22 कैरेट90574 रुपये90441 रुपये90123 रुपये
सोना 18 कैरेट74160 रुपये74051 रुपये73791 रुपये
सोना 14 कैरेट57845 रुपये57760 रुपये57557 रुपये
चांदी 999115092 रुपये प्रति किलो114988 रुपये प्रति किलो114342 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन सोना-चांदी के भाव क्या थे?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि स्टॉकिस्ट की मुनाफावसूली और वैश्विक बाजारों में सुस्ती के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गरुवार को सोने की कीमत 1,400 रुपये टूटकर 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 1,200 रुपये गिरकर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,00,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को चांदी की कीमतें 3,000 रुपये गिरकर 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं। बुधवार को यह 4,000 रुपये की तेजी के साथ 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थीं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 24.35 डॉलर या 0.72 प्रतिशत गिरकर 3,362.88 डॉलर प्रति औंस रह गया। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर चांदी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

क्यों गिरे सोना-चांदी के दाम?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष, ईबीजी, , जिंस और मुद्रा प्रणव मेर ने कहा कि अमेरिका द्वारा जापान और फिलिपीन के साथ व्यापार समझौतों की घोषणा के बाद जोखिम प्रीमियम कम होने से मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इससे चीन और यूरोप के साथ ऐसे और करार होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।’ उन्होंने कहा कि हालांकि, अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले कमजोर डॉलर से कीमतों को कुछ समर्थन मिल सकता है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका और उसके प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के बीच व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के कारण सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों के रूप में सोने की मांग प्रभावित होने से सोना पांच सप्ताह के उच्चस्तर से नीचे आया और गुरुवार को भी गिरावट जारी रही।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले महीने, शुल्क वार्ताओं में रुकावट के बीच सोने में लगातार बढ़त दर्ज की गई थी, लेकिन नए समझौते की घोषणाओं ने तनाव कम होने की उम्मीदें जगा दी हैं, जिससे अल्पावधि में सर्राफा की अपील कम हो गई है।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी (जिंस और मुद्रा) मनीष शर्मा ने कहा कि आगे जाकर, अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले आर्थिक सेहत का आकलन करने के लिए गुरुवार को अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़े और एसएंडपी ग्लोबल पीएमआई आंकड़े ध्यान केंद्र में रहेंगे। उन्होंने कहा कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक के ब्याज दर संबंधी फैसले को लेकर भी व्यापारी सतर्क रह सकते हैं।

वायदा बाजार में सोने के भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव गुरुवार को 547 रुपये की गिरावट के साथ 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 547 रुपये या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 8,786 लॉट के लिए कारोबार हुआ। एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,375.59 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत गुरुवार को 291 रुपये की गिरावट के साथ 1,15,343 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी के सितंबर महीने में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 291 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,15,343 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,327 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39.10 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article