बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 दिसंबर 2025: कीमतों में लगी आग, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से चेन्नई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोना ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 December 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही है। सोना ने एक बार फिर कीमतों का नया रिकॉर्ड बनाया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,283 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,36,627 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोना आज 1,39,080 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 136283 रुपये प्रति 10 ग्राम136635 रुपये प्रति 10 ग्राम136627 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 135737 रुपये प्रति 10 ग्राम136088 रुपये प्रति 10 ग्राम136080 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 124835 रुपये प्रति 10 ग्राम125158 रुपये प्रति 10 ग्राम125150 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 102212 रुपये प्रति 10 ग्राम102476 रुपये प्रति 10 ग्राम102470 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79726 रुपये प्रति 10 ग्राम79931 रुपये प्रति 10 ग्राम79927 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹139080₹127500₹104350
मुंबई₹138930₹127350₹104200
कोलकाता₹138930₹127350₹104200
चेन्नई₹139640₹128000₹106750
पटना₹138980₹127400₹104250
लखनऊ₹139080₹127500₹104350
मेरठ₹139080₹127500₹104350
कानपुर₹139080₹127500₹104350
गाजियाबाद₹139080₹127500₹104350
नोएडा₹139080₹127500₹104350
गुड़गांव₹139080₹127500₹104350
जयपुर₹139080₹127500₹104350
अहमदाबाद₹138980₹127400₹104250
पुणे₹138930₹127350₹104200
लुधियाना₹139080₹127500₹104350
गुवाहाटी₹138930₹127350₹104200
इंदौर₹138980₹127400₹104250
चंडीगढ़₹139080₹127500₹104350
नासिक₹138960₹127380₹104230
बैंगलोर₹138930₹127350₹104200
अयोध्या₹139080₹127500₹104350
भुवनेश्वर₹138930₹127350₹104200
केरल₹138930₹127350₹104200
रायपुर₹138930₹127350₹104200
हैदराबाद₹138930₹127350₹104200

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्रार्फा संध के मुताबिक वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझानों के कारण, सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त जारी रहीं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 2,650 रुपये बढ़कर 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस साल अब तक, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 61,900 रुपये, या 78.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर, 2024 को सोने का भाव 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मंगलवार को, हाजिर सोना 54.3 डॉलर, या 1.22 प्रतिशत बढ़कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 4,498 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कैलेंडर वर्ष के दौरान, हाजिर सोना की कीमतों में 31 दिसंबर, 2024 को दर्ज किए गए 2,605.77 डॉलर प्रति औंस से 1,892.23 डॉलर या 72.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,637 रुपये यानी 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,38,381 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,530.8 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के परिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा कि सर्राफा कीमतों में अभूतपूर्व तेजी जारी है, जिसमें हाजिर सोना 4,500 डॉलर के स्तर के करीब एक और मील का पत्थर छू रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी का यह ताजा दौर इस उम्मीद से प्रेरित है कि फेडरल रिजर्व वर्ष 2026 में एक से ज़्यादा बार ब्याज दर में कटौती करेगा, साथ ही बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव सोने और चांदी की सुरक्षित निवेश अपील को मजबूत कर रहा है।

भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों में भारी निवेश करने से मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article