बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 अप्रैल 2026: रेट में बदलाव, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 April 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 24 April 2026 : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जो गुरुवार को 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दिनभर गिरावट के बाद शाम में फिर चढ़ने लगा और 0.36% बढ़कर यानी 539 रुपये तेजी के साथ 1,52,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,51,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,53,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,51,059 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जो दोपहर तक 1,50,664 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,708.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 151059 रुपये प्रति 10 ग्राम150664 रुपये प्रति 10 ग्राम151479 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150454 रुपये प्रति 10 ग्राम150061 रुपये प्रति 10 ग्राम150872 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138370 रुपये प्रति 10 ग्राम138008 रुपये प्रति 10 ग्राम138755 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113294 रुपये प्रति 10 ग्राम112998 रुपये प्रति 10 ग्राम113609 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88370 रुपये प्रति 10 ग्राम88138 रुपये प्रति 10 ग्राम88615 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹153100₹140350₹114860
मुंबई₹152950₹140200₹114710
कोलकाता₹152950₹140200₹114710
चेन्नई₹153820₹141000₹117600
पटना₹153000₹140250₹114760
लखनऊ₹153100₹140350₹114860
मेरठ₹153100₹140350₹114860
अयोध्या₹153100₹140350₹114860
कानपुर₹153100₹140350₹114860
गाजियाबाद₹153100₹140350₹114860
नोएडा₹153100₹140350₹114860
गुरुग्राम₹153100₹140350₹114860
चंडीगढ़₹153100₹140350₹114860
जयपुर₹153100₹140350₹114860
लुधियाना₹153100₹140350₹114860
गुवाहाटी₹152950₹140200₹114710
इंदौर₹153000₹140250₹114760
अहमदाबाद₹153000₹140250₹114760
पुणे₹152950₹140200₹114710
सूरत₹153000₹140250₹114760
नागपुर₹152950₹140200₹114710
नासिक₹152980₹140230₹114740
बैंगलोर₹152950₹140200₹114710
वडोदरा₹153000₹140250₹114760
भुवनेश्वर₹152950₹140200₹114710
कटक₹152950₹140200₹114710
केरल₹152950₹140200₹114710
रायपुर₹152950₹140200₹114710
हैदराबाद₹152950₹140200₹114710

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 707 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 707 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 564 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,700.79 डॉलर प्रति औंस हो गई। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों के सौदे घटाने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि मजबूत डॉलर और तेल की बढ़ती कीमतों ने बाजार की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया। गांधी ने कहा कि अमेरिका-ईरान वार्ता में सीमित प्रगति और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते तनाव के कारण बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने से भी सोने के दाम में गिरावट आई। 10-वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल करीब 0.03 प्रतिशत बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गया, जिससे सोने जैसी सुरक्षित-निवेश संपत्तियों का आकर्षण और कम हुआ।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article