करण जौहर का मशहूर रिएलिटी चैट शो कॉफी विद करण जल्द ही 9वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच में वापसी करेगा। इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, जिस कारण फैंस के बीच में इसको लेकर लगातार बातें हो रही हैं। जब से कॉफी विद करण 9 को लेकर खबरें आनी शुरू हुई हैं तब से हर कोई ये जानने के लिए आतुर है कि इसमें कौन-कौन शामिल होगा? अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कॉफी विद करण 9 के शुरुआती एपिसोड्स में वरुण धवन शामिल होंगे, जिनके साथ अदाकारा जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। इन दोनों एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kunal Kemmu की Vibe को सेंसर बोर्ड से मिला 'A' सर्टिफिकेट
Varun Dhawan-Janhvi Kapoor के एपिसोड में दिखेगा स्पेशल गेस्ट
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर कॉफी विद करण 9 के होस्ट करण जौहर के काफी करीब हैं, जिस कारण इनका शो पर आना पक्का माना जा रहा था। ये दोनों अपने एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं। अगर इनसाइडर्स की मानें तो एपिसोड में केवल वरुण और जाह्नवी ही नहीं बल्कि एक और स्पेशल गेस्ट दिखाई देगा, जो एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाएगा। अगर आप सोच रहे हैं कि वो कौन सा इंसान है जो वरुण-जाह्नवी की जोड़ी के साथ कॉफी विद करण 9 में नजर आएगा तो बता दें कि वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "और कितनी मन्नत मांगेगा...?", Salman Khan ने गणेश पूजा के दौरान लिए Varun Sharma से मजे
अर्जुन कपूर और वरुण धवन की दोस्ती के बारे में तो हम सब जानते ही हैं। पास्ट सीजन्स में भी ये दोनों दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट कर चुके हैं और इस सीजन में भी ये दर्शकों को गुदगुदाएंगे। वरुण के साथ-साथ अर्जुन कपूर का जाह्नवी के साथ भी खास रिश्ता है। अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भाई-बहन हैं। माना जा रहा है कि कॉफी विद करण 9 में वरुण, जाहन्वी और अर्जुन की तिकड़ी दर्शकों को जमकर गुदगुदाएगी।
