बिजनेस

सोने का भाव आज का 23 मार्च 2026: रेट 9000 रुपये लुढ़के, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 March 2026: मिडिल ईस्ट में लगातार चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 9,050 रुपये या करीब 6 प्रतिशत टूटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 4.49% लुढ़कर यानी 6492 गिरकर 138000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार सुबह तक 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दो दोपहर तक 1,35,141 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,39,569 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट147218 रुपये प्रति 10 ग्राम135141 रुपये प्रति 10 ग्राम139569 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट146628 रुपये प्रति 10 ग्राम134600 रुपये प्रति 10 ग्राम139010 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट134852 रुपये प्रति 10 ग्राम123789 रुपये प्रति 10 ग्राम127845 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट110414 रुपये प्रति 10 ग्राम101356 रुपये प्रति 10 ग्राम104677 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट86123 रुपये प्रति 10 ग्राम79058 रुपये प्रति 10 ग्राम81648 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹135800₹124500₹101890
मुंबई₹135650₹124350₹101740
कोलकाता₹135650₹124350₹101740
चेन्नई₹139200₹127600₹106400
पटना₹135700₹124400₹101790
लखनऊ₹135800₹124500₹101890
मेरठ₹135800₹124500₹101890
अयोध्या₹135800₹124500₹101890
गाजियाबाद₹135800₹124500₹101890
नोएडा₹135800₹124500₹101890
गुरुग्राम₹135800₹124500₹101890
चंडीगढ़₹135800₹124500₹101890
जयपुर₹135800₹124500₹101890
लुधियाना₹135800₹124500₹101890
गुवाहाटी₹135650₹124350₹101740
जलगांव₹135650₹124350₹101740
इंदौर₹140070₹124400₹101790
कानपुर₹135800₹124500₹101890
अहमदाबाद₹135700₹124400₹101790
सूरत₹135700₹124400₹101790
नागपुर₹135650₹124350₹101740
पुणे₹135650₹124350₹101740
नासिक₹135680₹124380₹101770
बैंगलोर₹135650₹124350₹101740
वडोदरा₹135700₹124400₹101790
भुवनेश्वर₹135650₹124350₹101740
कटक₹135650₹124350₹101740
केरल₹135650₹124350₹101740
रायपुर₹135650₹124350₹101740
हैदराबाद₹135650₹124350₹101740

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोना 650 रुपये यानी 0.42% सस्ता होकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। यह लगातार तीसरा दिन था जब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इससे पहले के सत्र में सोना 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.27% बढ़कर 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी वायदा बाजार में सोने का भाव

दूसरी ओर, वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,914 रुपये यानी 1.32% बढ़कर 1,46,868 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह बढ़त वैश्विक बाजार में मजबूती और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के कारण आई।

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और मजबूत डॉलर के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव से कीमती धातुओं पर असर पड़ा है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्प जैसे डॉलर और कच्चे तेल की ओर रुख कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स के विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि हाल की गिरावट के बाद निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ने से सोने की कीमतों में हल्का सुधार देखने को मिला है, जबकि मजबूत डॉलर के कारण चांदी दबाव में है। ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनीशा चैनानी के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों से सोने की कीमतों को सहारा मिला है। अमेरिका और इजराइल के हालिया बयानों से यह संकेत मिला है कि ऊर्जा ढांचे में बड़े व्यवधान की संभावना फिलहाल कम है, जिससे बाजार का माहौल बेहतर हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article