बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 सितंबर 2025: सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज फिर दोनों में रिकॉर्ड तेजी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आज से जीएसटी रेट में कटौती लागू हुई और नवरात्रि की शुरुआत हुई तो आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज से जीएसटी रेट में की गई कटौती लागू हुई है और नवरात्रि का पहला दिन है तो सोने-चांदी के रेट में क्या फर्क पड़ा है आइए जानते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 112155 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 132869 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 2,200 रुपये बढ़कर 116200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी की कीमतें 4,380 रुपये बढ़कर 136380 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गईं। दूसरी ओर वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 799 रुपये चढ़कर 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 799 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 111750 प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी में भी तेजी देखी गई और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा की कीमत 2446 रुपये या 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 133582 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। दिनभर जब-जब कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट109775 रुपये प्रति 10 ग्राम111167 रुपये प्रति 10 ग्राम112155 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट109335 रुपये प्रति 10 ग्राम110722 रुपये प्रति 10 ग्राम111706 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट100554 रुपये प्रति 10 ग्राम101829 रुपये प्रति 10 ग्राम102734 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट82331 रुपये प्रति 10 ग्राम83375 रुपये प्रति 10 ग्राम84116 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट64218 रुपये प्रति 10 ग्राम65033 रुपये प्रति 10 ग्राम65611 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999128000 रुपये प्रति किलोग्राम132170 रुपये प्रति किलोग्राम132869 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 800 रुपये की बढ़त के साथ 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 700 रुपये बढ़कर 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 1,12,800 रुपये थी। वैश्विक बाजार में भी सोने का प्रदर्शन मजबूत रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.18% बढ़कर 3,651.18 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितता, और वैश्विक निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति में रुचि ने सोने की मांग को बढ़ाया है। चांदी की कीमत भी 500 रुपये बढ़कर 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 1,31,500 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 1% की बढ़त के साथ 42.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

जानकारों की राय क्या कहती है?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कीमती धातुओं में सकारात्मक रुझान देखा गया। उन्होंने इसके पीछे कई कारण बताए। जैसे इस साल एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में मजबूत निवेश, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीद, और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदें। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी का कहना है कि सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और अब निवेशकों की निगाह अगले सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर है। इनमें जीडीपी, विनिर्माण और सेवा पीएमआई, और पीसीई मूल्य सूचकांक शामिल हैं। जो बाजार की दिशा तय करेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article