बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 जनवरी 2026: शिखर से लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार नया-नया रिकॉर्ड बन रहा था। लेकिन आज बड़ी गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock/Canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बन रहा रिकॉर्ड थम गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के वायदा भाव में 1,088 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,51,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को 7,910 रुपये यानी 5.25 प्रतिशत की तेजी आई थी और यह अब तक के उच्चतम स्तर 1,58,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में यह 3.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी। सोने की कीमत 16 जनवरी को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फरवरी आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोना वायदा भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गया और 8.76 अमेरिकी डॉलर यानी 0.18 प्रतिशत टूटकर 4,828.74 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में, इसने 4,890.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का नया शिखर छुआ था, लेकिन अंत में 52.8 अमेरिकी डॉलर यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 4,837.5 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रहा था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना गिरकर 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार शाम को बाजार बंद होने तक सोना का भाव घटकर 1,51,128 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 154227 रुपये प्रति 10 ग्राम151499 रुपये प्रति 10 ग्राम151128 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 153609 रुपये प्रति 10 ग्राम150892 रुपये प्रति 10 ग्राम150523 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 141272 रुपये प्रति 10 ग्राम138773 रुपये प्रति 10 ग्राम138433 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 115670 रुपये प्रति 10 ग्राम113624 रुपये प्रति 10 ग्राम113346 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 90223 रुपये प्रति 10 ग्राम88627 रुपये प्रति 10 ग्राम88410 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154460₹141600₹115880
मुंबई₹154310₹141450₹115730
कोलकाता₹154310₹141450₹115730
चेन्नई₹154910₹142000₹118500
लखनऊ₹154460₹141600₹115880
अयोध्या₹154460₹141600₹115880
मेरठ₹154460₹141600₹115880
कानपुर₹154460₹141600₹115880
पटना₹154360₹141500₹115780
गाजियाबाद₹154460₹141600₹115880
नोएडा₹154460₹141600₹115880
गुरुग्राम₹154460₹141600₹115880
चंडीगढ़₹154460₹141600₹115880
जयपुर₹154460₹141600₹115880
अहमदाबाद₹154360₹141500₹115780
पुणे₹154310₹141450₹115730
लुधियाना₹154460₹141600₹115880
गुवाहाटी₹154310₹141450₹115730
इंदौर₹154360₹141500₹115780
बैंगलोर₹154310₹141450₹115730
भुवनेश्वर₹154310₹141450₹115730
केरल₹154310₹141450₹115730
रायपुर₹154310₹141450₹115730
हैदराबाद₹154310₹141450₹115730

पिछले दिन सोना का भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार रिकॉर्ड तोड़ने वाली तेजी को जारी रखते हुए, बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमतें बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1.60 लाख रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गईं, जबकि सुरक्षित निवेश की दुनिया भर में होड़ के बीच चांदी 3.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु की कीमत 6,500 रुपये, या 4.24 प्रतिशत बढ़कर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। मंगलवार को, सोने ने दिल्ली में पहली बार 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया था। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म FOREX.com के अनुसार, सोने ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहली बार 4,800 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार किया, जिसमें हाजिर कीमतें 124.97 डॉलर, या 2.62 प्रतिशत बढ़कर 4,888.46 डॉलर प्रति औंस हो गईं।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

सोने के वायदा भाव में बुधवार को 7,774 रुपये का भारी उछाल आया और यह 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की निरंतर मांग से वैश्विक कीमतें 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 7,774 रुपये या 5.16 प्रतिशत चढ़कर 1,58,339 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर गई थी। सोने की कीमत 16 जनवरी को 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो पिछले तीन सत्र में 15,822 रुपये या 11.10 प्रतिशत चढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने के वायदा भाव ने पहली बार 4,800 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर लिया। फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 113.4 अमेरिकी डॉलर या 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,880.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट - कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा कि सोने और चांदी ने बुधवार को नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ, जिसमें लगातार सुरक्षित निवेश की मांग और सोने और चांदी समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड में मजबूत प्रवाह के कारण रिकॉर्ड तोड़ने वाली तेजी देखी गई। उन्होंने कहा कि तंग आपूर्ति की स्थिति, मजबूत निवेश मांग और कमजोर रुपये के कारण घरेलू बाजार में दोनों धातुओं का कारोबार अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में काफी प्रीमियम पर हो रहा था। गांधी ने कहा कि इन कारकों ने घरेलू कीमतों को वैश्विक बेंचमार्क की तुलना में ऊंचा रखा है।

मीराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीण सिंह ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2 परसेंट से अधिक बढ़ा, क्योंकि ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और EU के बीच बढ़ते तनाव, और फिस्कल और महंगाई की चिंताओं के कारण ग्लोबल यील्ड में बढ़ोतरी एक मजबूत सपोर्ट दे रही है। एनालिस्टों ने कहा कि बुलियन की कीमतों में तेजी लगातार चल रहे जियोपॉलिटिकल मतभेदों और आर्थिक चुनौतियों के कारण है, जो सेफ-हेवन एसेट्स की मांग को बढ़ा रहे हैं।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा कि व्यापार युद्ध से बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने तथा चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और वे नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों द्वारा जोखिम भरे निवेशों से दूर हटने के कारण सुरक्षित निवेशों की मांग में मजबूती आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article