बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आज आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोना (24 कैरेट) लगातार तीसरे दिन टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले दिन सोना 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.23% चढ़कर यानी 333 रुपये तेजी के साथ 1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना बढ़कर 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य है। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 147218 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 146628 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 134852 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 110414 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 86123 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146120₹133950₹109630
मुंबई₹145970₹133800₹109480
कोलकाता₹145970₹133800₹109480
चेन्नई₹148580₹136200₹113600
पटना₹146020₹133850₹109530
लखनऊ₹146120₹133950₹109630
अयोध्या₹146120₹133950₹109630
मेरठ₹146120₹133950₹109630
कानपुर₹146120₹133950₹109630
गाजियाबाद₹146120₹133950₹109630
नोएडा₹146120₹133950₹109630
गुरुग्राम₹146120₹133950₹109630
चंडीगढ़₹146120₹133950₹109630
जयपुर₹146120₹133950₹109630
लुधियाना₹146120₹133950₹109630
गुवाहाटी₹145970₹133800₹109480
इंदौर₹146020₹133850₹109530
अहमदाबाद₹146020₹133850₹109530
सूरत₹146020₹133850₹109530
वडोदरा₹146020₹133850₹109530
पुणे₹145970₹133800₹109480
नागपुर₹145970₹133800₹109480
नासिक₹146000₹133830₹109510
बैंगलोर₹145970₹133800₹109480
भुवनेश्वर₹145970₹133800₹109480
कटक₹145970₹133800₹109480
केरल₹145970₹133800₹109480
रायपुर₹145970₹133800₹109480
हैदराबाद₹145970₹133800₹109480

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 650 रुपये टूटकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 650 रुपये यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रहा। पिछले सत्र में सोना 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.27 प्रतिशत बढ़कर 4,663.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच वैश्विक रूख में मजबूती के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,914 रुपये बढ़कर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,914 रुपये यानी 1.32 प्रतिशत बढ़कर 1,46,868 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि कीमती धातुओं के समूह को अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष से लगातार कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण पूंजी सुरक्षित निवेश माने जाने वाले डॉलर और कच्चे तेल की ओर चली गई है। लेमन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि हाल की बिकवाली और निवेशकों की नए सिरे से दिलचस्पी के बीच सोने की कीमतों में थोड़ा सुधार देखने को मिला है।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चैनानी ने कहा कि सोने की कीमतों में सुधार को भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने से समर्थन मिला। अमेरिका और इजराइल के हाल के बयानों से संकेत मिला कि पश्चिम एशिया के महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचों में और व्यवधान का जोखिम कम हो गया है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बाद बाजार के बेहतर होते माहौल से सोने की कीमतों में सुधार को समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article