बिजनेस

सोने का भाव आज का 18 जनवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 18 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोने की बढ़ोतरी पर ब्रेक लग गया है। लगातार नया रिकॉर्ड बन रहा था। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने के बाद गिरावट भी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर फरवरी में आपूर्ति वाले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लेकिन दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना घटकर 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,43,930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक कीमत घटकर 1,41,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना घटकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस रहा। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 141593 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 141026 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 129699 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 106195 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 82832 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹143930₹131950₹107990
मुंबई₹143780₹131800₹107840
कोलकाता₹143780₹131800₹107840
चेन्नई₹144870₹132800₹110900
पटना₹143830₹131850₹107890
लखनऊ₹143930₹131950₹107990
मेरठ₹143930₹131950₹107990
अयोध्या₹143930₹131950₹107990
कानपुर₹143930₹131950₹107990
गाजियाबाद₹143930₹131950₹107990
नोएडा₹143930₹131950₹107990
गुरुग्राम₹143930₹131950₹107990
चंडीगढ़₹143930₹131950₹107990
जयपुर₹143930₹131950₹107990
अहमदाबाद₹143830₹131850₹107890
पुणे₹143780₹131800₹107840
लुधियाना₹143930₹131950₹107990
गुवाहाटी₹143780₹131800₹107840
इंदौर₹143830₹131850₹107890
नासिक₹143810₹131830₹107870
बैंगलोर₹143780₹131800₹107840
भुवनेश्वर₹143780₹131800₹107840
केरल₹143780₹131800₹107840
रायपुर₹143780₹131800₹107840
हैदराबाद₹143780₹131800₹107840
कटक₹143780₹131800₹107840

पिछले दिन सोने की कीमत

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से नीचे आ गया और 1,100 रुपये घटकर 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। हाजिर सोना 12.46 डॉलर या 0.27 प्रतिशत घटकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस रहा। फरवरी में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 15.26 अमेरिकी डॉलर या 0.33 प्रतिशत घटकर 4,599.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 85.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रही। 14 जनवरी को सोने का भाव 4,650.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव में 520 रुपये या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,194 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 0.25 प्रतिशत घटकर लगभग 4,606 डॉलर प्रति औंस पर रहा। ईरान पर अमेरिकी हमले के टल जाने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article