बिजनेस

सोने का भाव आज का 11 जून 2026: 2100 रुपये लुढ़की कीमत, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K, 14K गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 11 June 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2100 रुपये टूटकर 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले 24 कैरेट सोने के वायदा भाव शाम तक 0.48% घटकर यानी 706 रुपये गिरावट के साथ 1,47,311 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,48,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,47,146 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,45,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,44,782 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बुलियन्स के मुताबिक 1,47,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतराष्ट्रीय बाजार हाजिर सोना गिरकर 4,098.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 147146 रुपये प्रति 10 ग्राम145584 रुपये प्रति 10 ग्राम144782 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 146557 रुपये प्रति 10 ग्राम145001 रुपये प्रति 10 ग्राम144202 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 134786 रुपये प्रति 10 ग्राम133355 रुपये प्रति 10 ग्राम132620 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 110360 रुपये प्रति 10 ग्राम109188 रुपये प्रति 10 ग्राम108587 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 86080 रुपये प्रति 10 ग्राम85167 रुपये प्रति 10 ग्राम84697 रुपये प्रति 10 ग्राम

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: चांदी का भाव आज का 11 जून 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

कैरेट के हिसाब से शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,796₹147,960₹1,479,600₹14,796,000₹419,460₹172,578
22 कैरेट सोना₹13,563₹135,630₹1,356,300₹13,563,000₹384,505₹158,196
20 कैरेट सोना₹12,330₹123,300₹1,233,000₹12,330,000₹349,550₹143,815
18 कैरेट सोना₹11,097₹110,970₹1,109,700₹11,097,000₹314,595₹129,433
16 कैरेट सोना₹9,864₹98,640₹986,400₹9,864,000₹279,640₹115,052
14 कैरेट सोना₹8,631₹86,310₹863,100₹8,631,000₹244,685₹100,670
12 कैरेट सोना₹7,398₹73,980₹739,800₹7,398,000₹209,730₹86,289
10 कैरेट सोना₹6,165₹61,650₹616,500₹6,165,000₹174,775₹71,907

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹145790₹133650₹109380
मुंबई₹145640₹133500₹109230
कोलकाता₹145640₹133500₹109230
चेन्नई₹147280₹135000₹113100
पटना₹145690₹133550₹109280
लखनऊ₹145790₹133650₹109380
मेरठ₹145790₹133650₹109380
अयोध्या₹145790₹133650₹109380
कानपुर₹145790₹133650₹109380
गाजियाबाद₹145790₹133650₹109380
नोएडा₹145790₹133650₹109380
गुरुग्राम₹145790₹133650₹109380
चंडीगढ़₹145790₹133650₹109380
जयपुर₹145790₹133650₹109380
लुधियाना₹145790₹133650₹109380
गुवाहाटी₹145640₹133500₹109230
इंदौर₹145690₹133550₹109280
अहमदाबाद₹145690₹133550₹109280
वडोदरा₹145690₹133550₹109280
सूरत₹145690₹133550₹109280
पुणे₹145640₹133500₹109230
नागपुर₹145640₹133500₹109230
नासिक₹145670₹133530₹109260
बैंगलोर₹145640₹133500₹109230
भुवनेश्वर₹145640₹133500₹109230
कटक₹145640₹133500₹109230
केरल₹145640₹133500₹109230
रायपुर₹145640₹133500₹109230
हैदराबाद₹145640₹133500₹109230

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मांग कमजोर पड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोना 4,300 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 90.53 डॉलर यानी 2.13% गिरकर 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1,593 रुपये टूटकर 1,50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 1,593 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,220.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका एवं ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पीएल वेल्थ के प्रमुख (उत्पाद एवं पारिवारिक कार्यालय) राजकुमार सुब्रमण्यन ने कहा कि ऊर्जा कीमतों में उछाल से महंगाई के लंबे समय तक ऊपर बने रहने और ब्याज दरें ऊंची बनी रहने की आशंका बढ़ी है, जिससे सोने को लेकर आकर्षण में कमी आई है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग ने कहा कि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी से कीमती धातुओं की मांग पर दबाव पड़ा है, जिससे वैश्विक बाजारों में इनकी कीमतों में गिरावट आई है। विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article