बिजनेस

चांदी का भाव आज का 11 जून 2026: लुढ़के रेट, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 11 June 2026 : ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.85% लुढ़कर यानी 2009 रुपये गिरावट के साथ 2,33,496 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,35,505 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,34,110 रुपये प्रति किलो है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,33,283 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,33,540 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,32,591 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: सोने का भाव आज का 11 जून 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
चांदी 999 फाइन₹234₹2,341₹23,411₹234,110₹6,637₹2,731
चांदी 925 स्टर्लिंग ₹217₹2,166₹21,655₹216,552₹6,139₹2,526
चांदी 900 कॉइन₹211₹2,107₹21,070₹210,699₹5,973₹2,458
चांदी 800 जर्मन₹187₹1,873₹18,729₹187,288₹5,310₹2,184

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,500₹25,000₹2,50,000
मुंबई₹2,500₹25,000₹2,50,000
कोलकाता₹2,500₹25,000₹2,50,000
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
पटना₹2,500₹25,000₹2,50,000
लखनऊ₹2,500₹25,000₹2,50,000
मेरठ₹2,500₹25,000₹2,50,000
कानपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अयोध्या₹2,500₹25,000₹2,50,000
गाजियाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
नोएडा₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुरुग्राम₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,500₹25,000₹2,50,000
जयपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
लुधियाना₹2,500₹25,000₹2,50,000
गुवाहाटी₹2,500₹25,000₹2,50,000
जलगांव₹2,500₹25,000₹2,50,000
इंदौर₹2,500₹25,000₹2,50,000
अहमदाबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
सूरत₹2,500₹25,000₹2,50,000
पुणे₹2,500₹25,000₹2,50,000
नागपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
नासिक₹2,500₹25,000₹2,50,000
बैंगलोर₹2,500₹25,000₹2,50,000
वडोदरा₹2,500₹25,000₹2,50,000
भुवनेश्वर₹2,600₹26,000₹2,60,000
कटक₹2,600₹26,000₹2,60,000
रायपुर₹2,500₹25,000₹2,50,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
केरल₹2,600₹26,000₹2,60,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मांग कमजोर पड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को चांदी की कीमत 10,000 रुपये यानी करीब 4 प्रतिशत लुढ़ककर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.24 प्रतिशत टूटकर 63.87 डॉलर प्रति औंस पर रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका एवं ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पीएल वेल्थ के प्रमुख (उत्पाद एवं पारिवारिक कार्यालय) राजकुमार सुब्रमण्यन ने कहा कि ऊर्जा कीमतों में उछाल से महंगाई के लंबे समय तक ऊपर बने रहने और ब्याज दरें ऊंची बनी रहने की आशंका बढ़ी है, जिससे चांदी को लेकर आकर्षण में कमी आई है।

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग ने कहा कि डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी से कीमती धातुओं की मांग पर दबाव पड़ा है, जिससे वैश्विक बाजारों में इनकी कीमतों में गिरावट आई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article