बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 मई 2026: जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 May 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 May 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार चढ़ाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 2,000 रुपये तेजी के साथ 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% चढ़कर यानी 114 रुपये तेजी के साथ 1,51,225 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि आज महाराष्ट्र दिवस की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट : 150263 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 149661 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 137641 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 112697 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 87904 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹150810₹138250₹113140
मुंबई₹150660₹138100₹112990
कोलकाता₹150660₹138100₹112990
चेन्नई₹151640₹139000₹115750
पटना₹150710₹138150₹113040
गाजियाबाद₹150810₹138250₹113140
नोएडा₹150810₹138250₹113140
गुरुग्राम₹150810₹138250₹113140
चंडीगढ़₹150810₹138250₹113140
लखनऊ₹150810₹138250₹113140
मेरठ₹150810₹138250₹113140
अयोध्या₹150810₹138250₹113140
कानपुर₹150810₹138250₹113140
जयपुर₹150810₹138250₹113140
लुधियाना₹150810₹138250₹113140
गुवाहाटी₹150660₹138100₹112990
इंदौर₹150710₹138150₹113040
अहमदाबाद₹150710₹138150₹113040
वडोदरा₹150710₹138150₹113040
सूरत₹150710₹138150₹113040
पुणे₹150660₹138100₹112990
नागपुर₹150660₹138100₹112990
नासिक₹150690₹138130₹113020
बैंगलोर₹150660₹138100₹112990
भुवनेश्वर₹150660₹138100₹112990
कटक₹150660₹138100₹112990
केरल₹150660₹138100₹112990
रायपुर₹150660₹138100₹112990
हैदराबाद₹150660₹138100₹112990

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये चढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने की कीमत में 2,000 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत में 91.80 डॉलर यानी 2.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 4,635.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 1,791 रुपये बढ़कर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,791 रुपये यानी 1.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 72.41 डॉलर यानी 1.59 प्रतिशत बढ़कर 4,633.91 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (शोध) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में एक महीने के निचले स्तर से सुधार आया है। गुरुवार को इसमें मामूली बढ़त देखने को मिली, क्योंकि कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी से इसे समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में आई नरमी ने हाल की कमजोरी के बाद कीमतों को स्थिर करने में मदद की, जबकि प्रमुख समर्थन स्तरों के पास हुई लिवाली ने भी इस सुधार में योगदान दिया।

यह बढ़त मजबूत वैश्विक रुझानों के चलते हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के बीच नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया। इसका वैश्विक रूख पर सकारात्मक असर पड़ा। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाल की गिरावट के बाद निचले स्तर पर लिवाली और वैश्विक अनिश्चितता के बने रहने से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article