बिजनेस

Premier Energies: सोलर सेल बनाने वाली प्रीमियर एनर्जीज लाएगी IPO, SEBI के पास कर दिया आवेदन

Premier Energies IPO: ड्राफ्ट पेपर के अनुसार प्रमोटरों के पास प्रीमियर एनर्जीज की 72.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं बाकी 26.12 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों के पास हैं, जिनमें साउथ एशिया ग्रोथ फंड II होल्डिंग्स एलएलसी और साउथ एशिया ईबीटी ट्रस्ट शामिल हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों के पास कंपनी में 1.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Image

प्रीमियर एनर्जीज आईपीओ लाएगी

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रीमियर एनर्जीज लाएगी IPO
  • SEBI के पास दाखिल किया DRHP
  • सोलर सेल बनाती है कंपनी

Premier Energies IPO: सोलर सेल और सौर मॉड्यूल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक प्रीमियर एनर्जीज (Premier Energies IPO) ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास जरूरी डॉक्यूमेंट्स दाखिल कर दिए हैं। आईपीओ में कंपनी 1,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। साथ ही इसके पब्लिक इश्यू में मौजूदा शेयरधारक भी 2.82 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। इनमें साउथ एशिया ग्रोथ फंड II होल्डिंग्स एलएलसी और साउथ एशिया ईबीटी ट्रस्ट और प्रमोटर चिरंजीव सिंह सलूजा शामिल हैं, जो कि ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए शेयर बेचेंगे।

ये भी पढ़ें -

प्रमोटरों के पास 72 फीसदी हिस्सेदारी

ड्राफ्ट पेपर के अनुसार प्रमोटरों के पास प्रीमियर एनर्जीज की 72.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं बाकी 26.12 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरधारकों के पास हैं, जिनमें साउथ एशिया ग्रोथ फंड II होल्डिंग्स एलएलसी और साउथ एशिया ईबीटी ट्रस्ट शामिल हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों के पास कंपनी में 1.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए करेगी फंडिंग

हैदराबाद स्थित प्रीमियर एनर्जीज प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 300 करोड़ रुपये जुटाने पर भी विचार कर सकती है। प्रीमियर एनर्जीज सोलर सेल की 2 गीगावॉट और सोलर मॉड्यूल की 3.36 गीगावॉट क्षमता के साथ दूसरी सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी होने का दावा करती है।

आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि में से 1168.74 करोड़ रु कंपनी 4 गीगावॉट सोलर पीवी टॉपकॉन सेल और 4 गीगावॉट सोलर पीवी टॉपकॉन मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर खर्च करेगी। ये प्लांट प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायरनमेंट लगाएगी, जो कि प्रीमियर एनर्जीज की सब्सिडियरी कंपनी है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है। यहां केवल एक आईपीओ की जानकारी दी गई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article