बिजनेस

Mutual Fund Investment: सिर्फ 15 साल में करोड़पति कैसे बने? MF में हर महीने करना होगा इतना निवेश, जानें पूरी कैलकुलेशन

Mutual Fund SIP Calculator: यहां बताई गई कैलकुलेशन में 12-15 फीसदी का रिटर्न पूरी तरह अनुमानित है। कोई गारंटी नहीं है कि आपको इतना रिटर्न मिले। मगर आम तौर पर लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड स्कीमें 12 फीसदी का एवरेज रिटर्न दे देती हैं।

Image

सिर्फ 15 साल में करोड़पति

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • MF से बनें 15 साल में करोड़पति
  • हर महीने करें 20000 रु की SIP
  • मिल सकता है 12-15 फीसदी का रिटर्न

Mutual Fund SIP Calculator: करियर के साथ-साथ रिटायरमेंट प्लानिंग भी जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बुढ़ापे में जब आपके पास इनकम का कोई ऑप्शन नहीं होगा तो रिटायरमेंट फंड ही आपके काम आएगा। दैनिक खर्चे हों या दवाओं आदि के लिए पैसे की जरूरत रिटायरमेंट फंड की मदद से आपको किसी से फाइनेंशियल मदद मांगने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि आपकी आयु 40 से अधिक हो गई है, तो भी आप प्लानिंग करके 1 करोड़ रु जमा कर सकते हैं। आपको रिटायरमेंट की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि जरूरत है तुरंत निवेश शुरू करने की। इसके लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी (Mutual Fund SIP) आपकी मदद करेगी।

ये भी पढ़ें -

शुरू करें SIP

कम समय में 1 करोड़ रु का तैयार करने के लिए SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करें। आपको 15 साल तक लगातार हर महीने 20 हजार रु की एसआईपी करनी होगी। इससे आप 15 सालों में 36 लाख रु का निवेश करेंगे।

यदि इस पर आपको सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 15 साल में आप 1 करोड़ रु का फंड तैयार कर लेंगे। यदि रिटर्न 15 फीसदी रहे तो 13 साल में ही 31.20 लाख रु के निवेश के साथ 96.29 लाख रु का फंड तैयार कर लेंगे।

अनुमानित है 12-15 फीसदी का रिटर्न

यहां बताई गई कैलकुलेशन में 12-15 फीसदी का रिटर्न पूरी तरह अनुमानित है। कोई गारंटी नहीं है कि आपको इतना रिटर्न मिले। मगर आम तौर पर लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड स्कीमें 12 फीसदी का एवरेज रिटर्न दे देती हैं।

इन फंड्स ने दिया बीते 10 सालों में 15 फीसदी से अधिक रिटर्न

  • जेएम लार्ज कैप फंड: 15.03%
  • केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड: 16.28%
  • मिराए एसेट लार्ज कैप फंड: 16.84%
  • निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड: 17.99%

डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article