बिजनेस

Megatherm Induction IPO: आज से खुल रहा मेगाथर्म इंडक्शन का SME IPO, जानें क्या चल रहा GMP

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 29, 2024, 09:07 AM IST

Megatherm Induction IPO: IPO के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 129,600 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 15.36 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Image

ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी।

Photo : Times Now Digital

Megatherm Induction IPO: मेगाथर्म इंडक्शन का IPO 29 जनवरी को खुलने वाला है। जो 31 जनवरी को बंद होगा। इस इश्यू का प्राइस बैंड 100-108 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी इश्यू के तहत 49.92 लाख नए शेयर जारी करेगी। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। यह SME IPO 53.91 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है।

Megatherm Induction IPO का लॉट साइज

इस IPO के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 129,600 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 15.36 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Megatherm Induction IPO Promoters: कंपनी के प्रमोटर

मेरु इन्वेस्टमेंट फंड, बंगाल फाइनेंस एंड इन्वेस्टमेंट और छत्तीसगढ़ इन्वेस्टमेंट्स एंकर बुक में भाग लेने वाले निवेशक हैं। कंपनी के प्रमोटर में शेषाद्रि भूषण चंदा, सताद्रि चंदा और मेगाथर्म इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं। हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड मेगाथर्म इंडक्शन IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। मेगाथर्म इंडक्शन IPO के लिए मार्केट मेकर हेम फिनलीज है।

Megatherm Induction IPO Allotment Data: कब होगा अलॉटमेंट

सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 1 फरवरी 2024 को होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे, जिसकी अस्थायी लिस्टिंग डेट 5 फरवरी 2024 तय की गई है।

Megatherm Induction IPO GMP: आज का जीएमपी

ग्रे मार्केट में मेगाथर्म इंडक्शन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनलिस्टेड मार्केट में इसका इश्यू 75 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 183 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस तरह निवेशकों को 69.44 फीसदी का बंपर मुनाफा हो सकता है।

Megatherm Induction Work: क्या करती है कंपनी

मेगाथर्म इंडक्शन लिमिटेड साल 2010 में शुरू हुई थी। कंपनी इलेक्ट्रिकल इंडक्शन का इस्तेमाल करके इंडक्शन हीटिंग और मेल्टिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। जिसमें इंडक्शन मेल्टिंग फर्नेस और इंडक्शन हीटिंग इक्विपमेंट शामिल हैं। यह मेगाथर्म इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है। कंपनी स्टीलवर्क के लिए अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम इक्विपमेंट और मशीनरी भी बनाती है, जिसमें लैडल रिफाइनिंग फर्नेस, ट्रांसफार्मर, कास्टिंग मशीनें शामिल हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article