बिजनेस

चांदी का भाव आज का 1 जुलाई 2026: कीमतों में 5000 रुपये उछाल, अपने शहर में जानें ताजा दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं, खरीदने से पहले यहां रेट जानिए।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 July 2026 : मिडिल ईस्ट तनाव का असर चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के चलते चांदी के दामों में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही फिर धड़ाम हो गई लेकिन रात होते-होते फिर कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2,35,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात 9 बजे तक 0.92% बढ़कर यानी 2095 रुपये तेजी के साथ 2,29,138 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,27,043 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी का भाव घटकर 2,23,360 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,25,425 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,21,355 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,25,430 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी एक प्रतिशत घटकर 58 डॉलर प्रति औंस रह गई। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के लेटेस्ट भाव। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 1 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी के प्रकार1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
999 शुद्ध चांदी₹2,30,620₹6,538₹2,690
925 स्टर्लिंग चांदी₹2,13,324₹6,048₹2,488
900 कॉइन चांदी₹2,07,558₹5,884₹2,421
800 जर्मन चांदी₹1,84,496₹5,230₹2,152

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,450₹24,500₹2,45,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
सूरत₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
नागपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
नासिक₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,450₹24,500₹2,45,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी में जोरदार वापसी हुई और लगातार चार सत्रों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। इसकी कीमत 6,000 रुपये बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 58.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुझान के बीच मंगलवार को चांदी वायदा की कीमत शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद लगभग 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,693 रुपये यानी 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,26,327 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। आरंभ में इसकी कमजोर शुरुआत हुई थी। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सितंबर अनुबंध वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 1.28 प्रतिशत बढ़कर 59.38 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातु में सुधार वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान के अनुरूप है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना दबाव में रहा, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी में कम कीमत पर लिवाली देखी गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article