बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 जुलाई 2026: रेट में फिर बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 July 2026 : राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में गिरावट शुरू हो गई लेकिन रात होते होते फिर बढ़ोतरी होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात 9 बजे तक 1.52% बढ़कर यानी 2169 रुपये बढ़त के साथ 144700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,42,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,300 रुपये गिरकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 21.75 डॉलर या 0.54% घटकर 3,986.07 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,41,286 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,39,434 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,41,632 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले अपने शहर में भी सोने के रेट जान सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- चांदी का ताजा भाव, 1 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने का प्रकार1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,511₹1,45,110₹4,11,380₹1,69,254
22 कैरेट सोना₹13,302₹1,33,018₹3,77,098₹1,55,149
20 कैरेट सोना₹12,093₹1,20,925₹3,42,817₹1,41,045
18 कैरेट सोना₹10,883₹1,08,833₹3,08,535₹1,26,940
16 कैरेट सोना₹9,674₹96,740₹2,74,253₹1,12,836
14 कैरेट सोना₹8,465₹84,648₹2,39,972₹98,731
12 कैरेट सोना₹7,256₹72,555₹2,05,690₹84,627
10 कैरेट सोना₹6,046₹60,463₹1,71,408₹70,522

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 141286 रुपये प्रति 10 ग्राम139434 रुपये प्रति 10 ग्राम141632 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 140720 रुपये प्रति 10 ग्राम138876 रुपये प्रति 10 ग्राम141065 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 129418 रुपये प्रति 10 ग्राम127722 रुपये प्रति 10 ग्राम129735 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 109564 रुपये प्रति 10 ग्राम104576 रुपये प्रति 10 ग्राम106224 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 82652 रुपये प्रति 10 ग्राम81569 रुपये प्रति 10 ग्राम82855 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹140930₹129200₹105740
मुंबई₹140780₹129050₹105590
कोलकाता₹140780₹129050₹105590
चेन्नई₹142910₹131000₹109400
पटना₹140830₹129100₹105640
लखनऊ₹140930₹129200₹105740
कानपुर₹140930₹129200₹105740
मेरठ₹140930₹129200₹105740
अयोध्या₹140930₹129200₹105740
गाजियाबाद₹140930₹129200₹105740
नोएडा₹140930₹129200₹105740
गुरुग्राम₹140930₹129200₹105740
चंडीगढ़₹140930₹129200₹105740
जयपुर₹140930₹129200₹105740
लुधियाना₹140930₹129200₹105740
गुवाहाटी₹140780₹129050₹105590
इंदौर₹140830₹129100₹105640
अहमदाबाद₹140830₹129100₹105640
वडोदरा₹140830₹129100₹105640
सूरत₹140830₹129100₹105640
पुणे₹140780₹129050₹105590
नागपुर₹140780₹129050₹105590
नासिक₹140810₹129080₹105620
बैंगलोर₹140780₹129050₹105590
भुवनेश्वर₹140780₹129050₹105590
रायपुर₹140780₹129050₹105590
हैदराबाद₹140780₹129050₹105590

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव

घरेलू बाजार में कम मांग के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 800 रुपये घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,021.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच व्यापारियों द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर दृष्टिकोण का पुनर्मूल्यांकन किए जाने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव शुरुआती गिरावट से उबरकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 196 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,42,598 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आरंभ में इसकी नकारात्मक शुरुआत हुई थी। सोमवार को यह अनुबंध 1,42,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा मामूली बढ़त के साथ 4,044.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना दबाव में रहा, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी में कम कीमत पर लिवाली देखी गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article