बिजनेस

चांदी का भाव आज का 29 जून 2026: लुढ़की कीमत, अब कितना है रेट, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर में दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 June 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं, खरीदने से पहले रेट जानिए।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 June 2026 : ईरान और अमेरिका के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों का असर अब चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के चलते चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज तीन दिन बाद बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 0.75% घटकर यानी 1654 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,750 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,21,404 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, अलग-अलग बाजार स्रोतों के मुताबिक चांदी की कीमतों में अलग-अलग स्तर देखने को मिल रहे हैं। बुलियन्स के अनुसार चांदी का भाव 2,22,730 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,16,541 रुपये प्रति किलो थी, जो दोपहर तक 2,21,600 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,19,980 रुपये किलो हो गई। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के लेटेस्ट भाव। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:- सोने का भाव आज का 29 जून 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

प्रकार1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
चांदी 999 फाइन₹222730₹6314₹2598
चांदी 925 स्टर्लिंग₹206025₹5841₹2403
चांदी 900 कॉइन₹200457₹5683₹2338
चांदी 800 जर्मन₹178184₹5051₹2078

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी100 ग्राम चांदी1 किलो चांदी
दिल्ली₹2,400₹24,000₹2,40,000
मुंबई₹2,400₹24,000₹2,40,000
कोलकाता₹2,400₹24,000₹2,40,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,400₹24,000₹2,40,000
लखनऊ₹2,400₹24,000₹2,40,000
मेरठ₹2,400₹24,000₹2,40,000
अयोध्या₹2,400₹24,000₹2,40,000
कानपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गाजियाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
नोएडा₹2,400₹24,000₹2,40,000
जयपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,400₹24,000₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,400₹24,000₹2,40,000
लुधियाना₹2,400₹24,000₹2,40,000
गुवाहाटी₹2,400₹24,000₹2,40,000
इंदौर₹2,400₹24,000₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000
वडोदरा₹2,400₹24,000₹2,40,000
सूरत₹2,400₹24,000₹2,40,000
पुणे₹2,400₹24,000₹2,40,000
नागपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
नासिक₹2,400₹24,000₹2,40,000
बैंगलोर₹2,400₹24,000₹2,40,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
कटक₹2,350₹23,500₹2,35,000
केरल₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,400₹24,000₹2,40,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी के भाव

पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव और डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की दिलचस्पी कमजोर रही। इसका असर घरेलू बाजार में भी साफ देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी का भाव 5,000 रुपये टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यह पिछले छह महीनों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, इससे पहले 24 दिसंबर 2025 को चांदी 2,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती देखी गई थी।

विदेशी बाजार में भी चांदी पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। हाजिर चांदी 0.56 फीसदी गिरकर 57.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में हल्की रिकवरी

हालांकि, वायदा बाजार में निचले स्तर पर खरीदारी लौटने से चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी वाला चांदी कॉन्ट्रैक्ट 175 रुपये यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 2,13,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा भी 0.21 फीसदी मजबूत होकर 57.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इससे संकेत मिल रहे हैं कि निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने लगी है।

आगे क्या रह सकता है रुख?

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले सत्र में भारी बिकवाली के दबाव से चांदी कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन अब कम कीमतों पर खरीदारी बढ़ने से बाजार में थोड़ी मजबूती लौटती नजर आ रही है। आने वाले दिनों में वैश्विक हालात और डॉलर की चाल चांदी की दिशा तय करेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article