बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 जून 2026: गिरता ही जा रहा रेट, जानें 24, 22, 18 से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 June 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां कैरेट के हिसाब से जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 29 June 2026 : ईरान-अमेरिका के बीच लगातार बदलते तनाव का असर सोने की कीमतों (Gold Rate Today) पर साफ दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार में भी सोने के भाव तेजी से बदल रहे हैं। तीन दिन बाद आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज शाम तक 0.94% घटकर यानी 1352 रुपये गिरावट के साथ 1,42,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जो पिछले कारोबारी दिन 1,44,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन मार्केट के अनुसार सोना 1,43,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक सोने का भाव 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,41,911 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,41,421 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले अपने शहर के लेटेस्ट गोल्ड ज्वेलरी रेट्स भी आसानी से जान सकते हैं।

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
सोना 24 कैरेट₹14322₹143220₹406022₹167049
सोना 22 कैरेट₹13129₹131285₹372187₹153128
सोना 20 कैरेट₹11935₹119350₹338352₹139208
सोना 18 कैरेट₹10742₹107415₹304516₹125287
सोना 16 कैरेट₹9548₹95480₹270681₹111366
सोना 14 कैरेट₹8355₹83545₹236846₹97445
सोना 12 कैरेट₹7161₹71610₹203011₹83525
सोना 10 कैरेट₹5968₹59675₹169176₹69604

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 139873 रुपये प्रति 10 ग्राम141911 रुपये प्रति 10 ग्राम141421 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 139313 रुपये प्रति 10 ग्राम141343 रुपये प्रति 10 ग्राम140855 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 128124 रुपये प्रति 10 ग्राम129991 रुपये प्रति 10 ग्राम129542 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 104905 रुपये प्रति 10 ग्राम106433 रुपये प्रति 10 ग्राम106066 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 81826 रुपये प्रति 10 ग्राम83018 रुपये प्रति 10 ग्राम82731 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹143170₹131250₹107430
मुंबई₹143020₹131100₹107270
कोलकाता₹143020₹131100₹107270
चेन्नई₹145090₹133000₹111250
पटना₹143070₹131150₹107330
लखनऊ₹143170₹131250₹107430
मेरठ₹143170₹131250₹107430
कानपुर₹143170₹131250₹107430
गाजियाबाद₹143170₹131250₹107430
नोएडा₹143170₹131250₹107430
अयोध्या₹143170₹131250₹107430
गुरुग्राम₹143170₹131250₹107430
चंडीगढ़₹143170₹131250₹107430
जयपुर₹143170₹131250₹107430
लुधियाना₹143170₹131250₹107430
गुवाहाटी₹143020₹131100₹107270
इंदौर₹143070₹131150₹107330
अहमदाबाद₹143070₹131150₹107330
वडोदरा₹143070₹131150₹107330
पुणे₹143020₹131100₹107270
सूरत₹143070₹131150₹107330
नागपुर₹143020₹131100₹107270
नासिक₹143050₹131130₹107300
बैंगलोर₹143020₹131100₹107270
भुवनेश्वर₹143020₹131100₹107270
कटक₹143020₹131100₹107270
रायपुर₹143020₹131100₹107270
हैदराबाद₹143020₹131100₹107270

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव

पिछले कारोबारी दिन वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट और डॉलर की मजबूती का असर अब घरेलू बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। निवेशकों की सोने में दिलचस्पी घटने के बीच देश में लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 2,800 गिरकर रुपये 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। यह पिछले तीन महीनों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में भी सोने पर दबाव बना रहा। हाजिर सोना नवंबर 2025 के बाद पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे आ गया। इसकी कीमत 21.15 डॉलर यानी 0.53 फीसदी गिरकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले कारोबारी दिन MCX पर वायदा भाव

हालांकि वायदा बाजार में गुरुवार को सोने में हल्की रिकवरी देखने को मिली। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव ₹405 बढ़कर ₹1,41,675 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। लेकिन इससे पहले पिछले सत्र में इसमें ₹5,259 यानी 3.6 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी और भाव ₹1,41,270 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एक्सपर्ट्स बोले- मजबूत डॉलर और ऊंची ब्याज दरें बना रहीं दबाव

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डॉलर की मजबूती और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की आशंका सोने की कीमतों पर दबाव डाल रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा HDFC Securities के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं Mirae Asset Sharekhan के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है। एक्सपईट्स का मानना है कि आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व का रुख आगे सोने की कीमतों की दिशा तय करेगा। ऐसे में निवेशकों की नजर अब पूरी तरह अमेरिका से आने वाले संकेतों पर टिकी हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article