बिजनेस

अगर भारत में अमेरिका जैसा डूब जाए बैंक, जानें कितना मिलेगा आपको पैसा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 11, 2023, 12:21 PM IST

क्या आपको पता है कि यदि सिलिकॉन वैली बैंक जैसा कोई बैंक भारत में दिवालिया हो जाए तो उनके ग्राहकों को पैसा दिलाने के लिए भारत में नियम बनाया गया है। इसके तहत जमा की गई रकम पर 5 लाख रुपये तक की इश्योरेंस गारंटी मिलती है।

Image

डिपॉजिट इन्श्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन कानून

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • DICGC कानून से वापस मिलेगी रकम
  • 5 लाख रुपये तक की मिलती है इश्योरेंस गारंटी
  • 90 दिन में होगा पैसा वापस

Bank Deposit Insurance Scheme: सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को वित्तीय संकट के बाद दिवालिया घोषित कर बंद कर दिया गया है। ऐसे में यदि भारत में कोई बैंक बंद हो जाता है तो क्या जिनके पैसे बैंक में जमा है उन्हें वापस मिल पाएंगे! आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं।

इस कानून से मिलेगा पैसा

दरअसल बैंक ग्राहकों को दिवालिया होने के बाद भी अपनी रकम वापस लेने की सुविधा डिपॉजिट इन्श्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन कानून (DICGC) के तहत देते हैं। इसके तहत बैंक में ग्राहकों ने जो रकम जमा की है उस पर 5 लाख रुपये तक की इश्योरेंस गारंटी मिलती है।

90 दिन में पैसा होगा वापस

डिपॉजिट इन्श्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट-2021 के तहत अगर कोई बैंक डूब जाता है, तो उसके ग्राहकों को 5 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलता है। अगर बैंक डूब जाता है और ग्राहकों के रकम नहीं चुका पाता है, तो नियमों के मुताबिक ग्राहकों को 5 लाख रूपये तक की राशि वापस मिल जाती है। साथ ही आरबीआई के नियमों के अनुसार AID में शामिल होने के 45 दिन के अंदर सभी ग्राहकों की जमा हुए अमाउंट और कर्ज की जानकारी देनी होती है। उसके बाद 90 दिन के अंदर DICGC को ग्राहकों के पैसे लौटाने पड़ते हैं।

इतने रुपये से ज्यादा नहीं मिलता पैसा

नियमों के मुताबिक बैंक ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक का ही इंश्योरेंस मिलता है। यानी अगर किसी ग्राहक के बैंक में 5 लाख रुपये से ज्यादा पैसा जमा है और उसका बैंक डूब गया तो भी उसे 5 लाख रुपये ही वापस मिलेंगे। वहीं अगर किसी ग्राहक के 5 लाख रुपये से कम रकम जमा है तो उस स्थिति में पूरी जमा रकम के बराबर पैसा मिल जाता है। रकम की राशि कुल जमा की गई राशि के आधार पर तय होती है। यानी अगर किसी ग्राहक के बैंक के में कई खाते हैं तो सभी को जोड़कर कुल रकम मानी जाएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article