Elon Musk on Silicon Valley Bank: दुनियाभर के टेक्नोलॉजी कंपनी और स्टार्टअप्स को लोन देने वाला Silicon Valley Bank दिवालिया हो गया है। जिसके बाद गेमिंग हार्डवेयर कंपनी रेजर (Razer) के सीईओ मिन-लियांग टैन ने कहा कि इस बैंक को एलन मस्क को खरीदकर एक डिजिटल बैंक बनाना चाहिए। जिस पर दिलचस्पी लेते हुए एलन मस्क ने जवाब दिया है कि मैं इस विचार का स्वागत करता हूं।
वैश्विक बाजारों में आई गिरावट
दरअसल ट्विटर के मालिक एलन मस्क ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर कुछ न कुछ खरीदने की बात करते रहते हैं। ऐसे में एक ट्वीट में, रेजर के सीईओ ने लिखा, "मुझे लगता है कि ट्विटर को SVB खरीदना चाहिए और डिजिटल बैंक बनना चाहिए।" SVB फाइनेंशियल ग्रुप शुक्रवार को वित्तीय संकट के बाद से सबसे बड़ी बैंक विफलता बन गया, जिससे अचानक वैश्विक बाजारों में गिरावट आई और कंपनियों, निवेशकों के अरबों डॉलर फंस गए।
FDIC अपने हाथ में लिया नियंत्रण
कैलिफोर्निया के बैंकिंग नियामकों ने शुक्रवार को इस बैंक को बंद कर दिया और फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) को रिसीवर के रूप में नियुक्त किया है। फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने ऋणदाता का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। वहीं, ब्लूमबर्ग ने बताया कि बेकर ने 27 फरवरी को एक ट्रेडिंग योजना के तहत कंपनी के 3.6 मिलियन डॉलर के शेयर बेचे हैं। विनियामक फाइलिंग के अनुसार, पिछले महीने 12,451 शेयरों की बिक्री एक साल से अधिक समय में पहली बार हुई थी जब बेकर ने मूल कंपनी SVB फाइनेंशियल ग्रुप में शेयर बेचे थे। समाचार एजेंसी ने कहा कि बिक्री बेकर द्वारा नियंत्रित एक रिवोकेबल ट्रस्ट के माध्यम से की गई थी।
