Peyush Bansal Motivational Quotes: Lenskart का विज्ञापन और उसके प्रोडक्ट्स आपको लगातार देखने को मिलते रहते होंगे। लेंसकार्ट भारत के सबसे बड़े चश्मे के ब्रांड्स में शामिल हो चुका है जिसके को-फाउंडर और सीईओ Peyush Bansal हैं। इस ब्रांड के अलावा पीयूष देशभर में बतौर SharkTank India के जज भी मशहूर हैं। इन्होंने बहुत कम उम्र में सफलता का स्वाद चख लिया है और वो युवाओं को प्रेरित करने वाली बातें बोलते रहते हैं। आज हम आपको उनके मोटिवेशनल कोट्स के बारे में बता रहे हैं।

Peyush Bansal Motivational Quotes
37 साल के हैं पीयूष बंसल
पीयूष का जन्म नई दिल्ली में 26 अप्रैल 1985 को हुआ था और इनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनकी स्कूलिंग दिल्ली के ही डॉन बॉस्को स्कूल से हुई हैं।

Peyush Bansal Motivational Quotes
आईआईएम बेंगलुरु के स्टूडेंट
पीयूष ने स्कूलिंग के बाद कनाडा के मैकगिल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जहां उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री ली। इसके बाद इन्होंने आईआईएम बेंगलुरू से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

Peyush Bansal Motivational Quotes
लेंसकार्ट से की शुरुआत
1 साल अमेरिका में रहकर उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में काम किया जहां वो प्रोग्राम मैनेजर थे। इसके बाद भारत आकर 2010 में उन्होंने लेंसकार्ट की शुरुआत की।

Peyush Bansal Motivational Quotes
600 करोड़ रुपये है नेटवर्थ
पीयूष बंसल के लेंसकार्ट की नेटवर्थ आज की तारीख में 600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। बता दें कि इनकी कंपनी में रतन टाटा और इंफोसिस के एस गोपालकृष्णन जैसे दिग्गजों ने भी निवेश किया है।

Peyush Bansal Motivational Quotes
बेस्ट 40 अंडर 40 में शामिल
फॉर्च्यून इंडिया ने पीयूष बंसल को 2019 में 40 अंडर 40 की लिस्ट में शामिल किया था। जून 2022 में लेंसकार्ट ने 400 मिलियन डॉलर की डील करते हुए जापान की आईवेयर कंपनी ओनडेज को खरीदा है।
