बिजनेस

शेयर बाजार में निवेशकों के एक दिन में डूबे 1.59 लाख करोड़ रु, जानिए आरबीआई के पॉजिटिव फैसले के बावजूद क्यों गिरा मार्केट

BSE Listed Companies Market Capital : आज ही आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी बरकरार रखने का फैसला किया, जिसे शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव माना गया। मगर बावजूद इसके शेयर बाजार में गिरावट आई, जिससे निवेशकों को 1.5 लाख करोड़ रु से अधिक का नुकसान हुआ।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • निवेशकों के डूबे 1.59 लाख करोड़ रु
  • सेंसेक्स 294 अंक टूटा

BSE Listed Companies Market Capital: आज शेयर बाजार (Share Market) के लिए कारोबारी हफ्ते का चौथा दिन रहा। गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 294.32 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 62,848.64 पर और निफ्टी (Nifty) 91.90 अंक या 0.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,634.50 पर बंद हुआ। आज ही आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी बरकरार रखने का फैसला किया, जिसे शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव माना गया। मगर बावजूद इसके शेयर बाजार में गिरावट आई, जिससे निवेशकों को 1.5 लाख करोड़ रु से अधिक का नुकसान हुआ।

1.59 लाख करोड़ रु का नुकसान

कल यानी बुधवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई के अनुसार इस पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 2,89,05,284.83 करोड़ रु थी। जबकि आज शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,87,45,898.67 करोड़ रु रह गई है। यानी एक ही दिन में मार्केट कैप में 159386.16 लाख करोड़ रु की गिरावट आई, जो कि निवेशकों का नुकसान है।

क्या है बाजार में गिरावट

यूरोपीय सांख्यिकी एजेंसी Eurostat के आंकड़ों के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 की पहली तिमाही और अंतिम दोनों तिमाहियों में ग्रोथ रेट के नीचे की ओर संशोधन के बाद यूरो जोन की अर्थव्यवस्था 2023 के पहले तीन महीनों में तकनीकी मंदी में थी।

यूरोस्टेट ने एक बयान में कहा कि 20 देशों के यूरो जोन की GDP 2022 की चौथी तिमाही की तुलना में पहली तिमाही में 0.1% गिरी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर मार्केट की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article