बिजनेस

अनिल अंबानी ने कर दी ये गलतियां जिससे हुआ नुकसान, जान लें आपके आएंगी काम

Investment Mistakes To Avoid: हर तरह के निवेश के बारे में सीखना जरूरी है। ये आपके लिए इनोवेशन की तरह होगा। 4जी नेटवर्क के मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस एयरटेल और रिलायंस जियो की बराबरी नहीं कर पाई और पिछड़ती चली गई।

Image

निवेश के दौरान इन गलतियों से बचें

KEY HIGHLIGHTS
  • अनिल अंबानी की गलतियों से बचना जरूरी
  • कर्ज के जाल से खुद को बचाएं
  • सोच-समझ कर करें निवेश

Investment Mistakes To Avoid: रिलायंस (Reliance) के बंटवारे के बाद मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने आसमान की बुलंदियों को छुआ तो वहीं उनके छोटे भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) फर्श से अर्श पर गए। 2008 में अनिल दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। मगर फरवरी 2020 में उन्होंने अपनी नेटवर्थ 'जीरो' बताई थी। आखिर उनसे ऐसी कौन सी गलतियां हुईं, जिनके चलते उनके अलग-अलग बिजनेस लगातार नुकसान में घिरते चले गए? ये सवाल बहुत अहम है।

अगर आप निवेश करते हैं तो आपको भी उन गलतियों से बचना चाहिए, जो अनिल से हुईं। आप इन गलतियों से बचकर नुकसान से बच सकते हैं। नुकसान से बचेंगे, तो आपको प्रॉफिट होगा।

नई चीजें सीखिए

हर तरह के निवेश के बारे में सीखना जरूरी है। ये आपके लिए इनोवेशन की तरह होगा। 4जी नेटवर्क के मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस एयरटेल और रिलायंस जियो की बराबरी नहीं कर पाई और पिछड़ती चली गई। लोन लेकर रिलायंस कम्युनिकेशंस को सपोर्ट किया गया, पर इसका घाटा इससे और बढ़ा। कंपनी नई चीजों से दूर रही। आपको ऐसा नहीं करना।

कर्ज के जाल से बचें

अनिल अंबानी की कंपनियों पर भारी कर्ज है, जिसे वे नहीं चुका पाए। लिहाजा उनकी कई कंपनियां दिवालिया हो रही हैं। आपको भारी कर्ज से बचना है। जरूरत के समय इतना लोन लें, जितना आप चुका सकते हैं।

कहां खर्च करें पैसा

अनिल अंबानी ने पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग कंपनी (अब रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग) को खरीदा। पर कंपनी की इनकम लगातार घटी, जबकि कर्ज बढ़ता चला गया। यानी निवेश का फैसला भी गलत हो सकता है। इसलिए सही जगह पैसा लगाएं।

और क्या-क्या है जरूरी

जानकार कहते हैं आप निवेश में कितना रिस्क ले सकते हैं, ये आपको क्लियर होना चाहिए। ताकि अगर आपको नुकसान हो तो केवल उतना जितना आप झेल सकते हैं। निवेश किए गए पैसे पर नजर रखें। घाटा हो तो फौरन निकल जाएं।

नोट : हर तरह के निवेश के अपने जोखिम होते हैं। यहां किसी भी तरह की निवेश की सलाह नहीं दी गई है। कहीं भी निवेश करने से पहले एक्सर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article