Share Market News Today,6 April 2023: आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के लिए कारोबारी सप्ताह का अंतिम दिन है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। आज कई फैक्टर शेयर पर असर डाल सकते हैं, जिनमें सबसे अहम है केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई की तरफ से ब्याज दरों का ऐलान। कयास लगा रहे हैं कि आरबीआई एक बार फिर से रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है।
दूसरी तरफ आज ग्लोबल मार्केट में नरमी दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी लाल निशान में है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1 फीसदी से अधिक और कोरिया का कोस्पी 0.70 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। हालांकि हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग मामूली तेजी के साथ हरे निशान में है। इससे पहले बुधवार को यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला रहा। अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस हरे, तो एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट लाल निशान में बंद हुए।
बुधवार को शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई थी। कल शेयर बाजार लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स करीब 583 अंक उछल कर 59,689 पर और निफ्टी 159 अंकों की उछाल के साथ 17,557 पर बंद हुआ। जिन सेक्टरों में तेजी देखने को मिली थी, उनमें एफएमसीजी, आईटी और फाइनेंशियल शेयरों ने सबसे बेहतर परफॉर्मेंस किया।
किन शेयरों पर रहेगा फोकस
- बैंकिंग में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
- वहीं नायका और टाटा स्टील के नतीजे बेहतर रहे, इसलिए इन पर फोकस रहेगा
- चोला इंवेस्टेमेंट पर भी रखें नजर
आज ये फैक्टर हो सकते हैं शेयर बाजार के लिए अहम
- आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी पर नजर रहेगी।
- आज वीकली एक्सपायरी का फैक्टर भी बाजार पर हावी रह सकता है।
- GM Breweries अपने तिमाही जारी करेगी।
- Avalon Technologies के आईपीओ का आज लास्ट दिन है।
- एशियाई बाजारों में मिला-जुला, SGX Nifyty लाल निशान में है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
