बिजनेस

Share Market Today, 30 Sept 2022: RBI की घोषणाओं के बाद झूमा बाजार, सेंसेक्स में उछाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:48 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 30 September 2022: भारतीय रिजर्व बैंक की छह सदस्यी मौद्रिक सीमिति की बैठक शुक्रवार को समाप्त हो गई है। नतीजों का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है।

Image

Share Market Today

Photo : iStock

Share Market News Today, 30 Sept 2022: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा हुई। बैठक में रेपो रेट, महंगाई और देश की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चर्चा हुई। घोषणाओं के बाद शेयर बाजार में बढ़त आई और सेंसेक्स निफ्टी लाल निशान से हरे निशान पर पहुंच गए। सुबह 10:39 बजे सेंसेक्स 403.26 अंक (0.71 फीसदी) ऊपर 56813.22 पर और निफ्टी 103.70 अंक (0.62 फीसदी) की तेजी के साथ 16921.80 के स्तर पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 145.67 अंक नीचे 56264.29 पर और निफ्टी 36.10 अंकों की गिरावट के साथ 16782 के स्तर पर खुला था। इस दौरान 1020 शेयरों में गिरावट, 831 शेयरों में तेजी और 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,67,18,088.97 करोड़ रुपये हो गया था।

ग्लोबल मार्केट मे भी गिरावट

आज एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई। SGX Nifty 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 16,700 के पास खुला। इसके साथ ही निक्केई (Nikkei) भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट है। डाउ जोंस (Dow Jones) 458 अंक फिसला और नैस्डैक (Nasdaq) और S&P 500 में क्रमश: 2.84 फीसदी और 2.11 फीसदी की गिरावट है। यूरोपीय बाजार में भी गिरावट का सिलसिला देखा गया। FTSE 100 में 1.77 फीसदी की गिरावट आई, DAX में 1.71 फीसदी और CAC 40 में 1.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले सत्र में भी आई गिरावट

निवेशकों ने भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले देखो और इंतजार करो का रुख अपनाया था। कारोबारियों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली से दबाव बढ़ा। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 188.32 अंकों की गिरावट के साथ 56,409.96 अंक पर और निफ्टी 40.50 अंकों की गिरावट के साथ 16,818.10 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,599.42 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article