बिजनेस

2022 के आखिरी दिन निवेशकों को हुआ नुकसान! 2023 में कैसा रहेगा शेयर बाजार?

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 30, 2022, 03:42 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 30 December 2022: वैश्विक शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के बीच इस साल के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई, लेकिन अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर पहुंच गए।

Image

Share Market Today: 2022 के आखिरी दिन निवेशकों को हुआ नुकसान!

Photo : BCCL

Share Market News Today, 30 Dec 2022: साल 2022 के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों को नुकसान हुआ है। पिछले सत्र में ग्लोबल शेयर मार्केट में तेजी का रुख था। एशियाई बाजारों से भी मजबूती के संकेत मिले थे। इसके बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। लेकिन दिनभर बाजार के उतार- चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 293.14 अंक गिरकर 60,840.74 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 85.70 अंक लुढ़ककर 18,105.30 के स्तर पर बंद हुआ।

सेक्टोरल फ्रंट पर आज मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी के शेयरों में तेजी आई। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए।

साल 2023 में कैसी रहेगी मार्केट? देखिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट -

ग्लोबल मार्केट का ऐसा रहा हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को शानदार रिकवरी दर्ज की गई। अमेरिका का डाउ जोंस (Dow Jones) करीब 350 अंक यानी 1.05 फीसदी बढ़ गया। नैस्डैक (Nasdaq) में 2.59 फीसदी की तेजी आई। S&P 500 में 1.75 फीसदी उछला। FTSE 100, DAX और CAC 40 में क्रमश: 0.21 फीसदी, 1.05 फीसदी और 0.97 फीसदी की तेजी आई।

इन शेयरों में आई तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड प्रमुख कंपनियों में से शुक्रवार को बजाज फिनसर्व, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, विप्रो, एसबीआई, टेक महिंद्रा, रिलायंस और सन फार्मा में बढ़त आई।

गिरावट पर बंद हुए ये शेयर

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, मारुति, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एचडीएफसी, भारती एयर टेल और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान पर बंद हुए।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article