बिजनेस

Share Bazar Today: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की संभावना, इन शेयरों पर रखें नजर

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 27 April 2023: शेयर बाजार में कमजोर या फ्लैट शुरुआत हो सकती है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट से बाजार को अच्छे संकेत नहीं मिले हैं।

Image

शेयर बाजार को मिल रहे निगेटिव संकेत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में हो सकती है फ्लैट शुरुआत
  • ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेत
  • कई कंपनियां करेंगी तिमाही नतीजों का ऐलान

Share Market News Today, 27 April 2023: आज शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का चौथा दिन है। आज शेयर बाजार में कमजोर या फ्लैट शुरुआत हो सकती है। सुबह के समय SGX निफ्टी 33.5 या 0.19% की कमजोरी के साथ 17796 पर है।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई करीब 66 अंकों की कमजोरी के साथ 28,349.95 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 14 अंक चढ़ कर 3,278.15 पर है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3 अंकों की मजबूती के साथ 2,487.95 पर है।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार लुढ़के

पैन-यूरोपियन स्टोक्स 600 इंडेक्स 0.8 फीसदी गिरकर बंद हुआ, जहां हेल्थकेयर शेयरों में सबसे अधिक 2.5 फीसदी की गिरावट आई। दूसरी तरफ अमेरिकी बाजार में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 227 अंक गिरा, जबकि नैस्डैक 102 में 55 अंक और एसएंडपी 500 में केवल 1 अंक की कमजोरी आई।

इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

मारुति सुजुकी : कंपनी का तिमाही मुनाफा 43 फीसदी बढ़ कर 2624 करोड़ रु रहा

बजाज फाइनेंस : मजबूत रहे तिमाही नतीजे, 2023-24 के लिए 28-29 फीसदी ग्रोथ गाइडेंस

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस : कंपनी ने मार्च तिमाही में 358.66 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन प्रॉफिट कमाया, जिसमें 0.3% की साल-दर-साल वृद्धि हुई।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज: ग्लोबल पिगमेंट मैन्युफैक्चरर ह्यूबैक ग्रुप ने अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एजेंडे को चलाने के लिए एचसीएल टेक को चुना है।

रेल विकास निगम: वित्त मंत्री ने रेल विकास निगम को नवरत्न सीपीएसई में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है। आरवीएनएल सीपीएसई में 13वां नवरत्न होगा।

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

  • एक्सिस बैंक
  • विप्रो
  • टेक महिंद्रा
  • एसीसी
  • बजाज फिनसर्व
  • आरती सर्फैक्टेंट्स
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी
  • चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
  • द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज
  • गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स
  • ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज
  • इंडियन होटल्स
कौन से ट्रिगर तय कर सकते हैं बाजार की चाल
  • डॉलर इंडेक्स फ्यूचर्स में 0.02 प्रतिशत बढ़कर 101.44 पर कारोबार रहा, जबकि एक डॉलर का मूल्य 81.99 रुपये के आसपास रहा
  • तेल की कीमतों में बुधवार को लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई
  • एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 26 अप्रैल को विदेशी निवेशकों ने 1,257.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 227.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
कल कैसा रहा था बाजार

बुधवार को सेंसेक्स 169.87 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़ कर 60,300.58 पर और निफ्टी 44.30 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़ कर 17,813.60 पर बंद हुआ था।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article