बिजनेस

Stock Market Today: आज इन शेयरों में लगा अपर सर्किट, मिनटों में 20 फीसदी हुआ फायदा

Upper Circuit Stock Today: इंटर ग्लोब फाइनेंस का शेयर 39.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 47.34 रु पर पहुंच गया है। इससे शेयर में 20 फीसदी की तेजी है, जो इसका आज का अपर सर्किट भी है।

Image

कई शेयरों में लगा अपर सर्किट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में तेजी
  • कई शेयरों में लगा अपर सर्किट
  • 20 फीसदी तक उछले शेयर

Upper Circuit Stock Today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। आज सेंसेक्स (Sensex) पहली बार 73000 के ऊपर पहुंच गया है। सेंसेक्स 72568.45 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 73,049.87 पर खुला। करीब सवा 12 बजे सेंसेक्स 583.20 अंक या 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 73,151.65 पर है। सेंसेक्स ने अभी तक के कारोबार में 73,288.78 का आज तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ है। वहीं निफ्टी (Nifty) 21894.55 के शुक्रवार के बंद स्तर के मुकाबले आज 22,053.15 पर खुल कर 22,081.95 के ऑल-टाइम हाई तक गया है। इस समय निफ्टी 160.80 अंक या 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 22,055.35 पर है। शेयर बाजार में तेजी के बीच कई शेयरों में अपर सर्किट लग गया है। इन शेयरों में 20 फीसदी की तेजी है। आगे जानिए सभी शेयरों की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

इंटर ग्लोब फाइनेंस

इंटर ग्लोब फाइनेंस का शेयर 39.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 47.34 रु पर पहुंच गया है। इससे शेयर में 20 फीसदी की तेजी है, जो इसका आज का अपर सर्किट भी है।

इन शेयरों में भी लगा अपर सर्किट

  • भीलवाड़ा स्पिनर : 20 फीसदी
  • एसवीएस वेंचर्स : 20.00 फीसदी
  • प्रतीक्षा केमिकल्स : 20.00 फीसदी
  • अंबालाल साराभाई : 19.99 फीसदी
  • रोडियम रियल्टी : 19.99 फीसदी
  • प्राइम अर्बन : 19.98 फीसदी

इन शेयरों में भी जोरदार तेजी

  • सीएफएसएल : 19.53 फीसदी
  • इंडियन रेलवे फाइनेंस : 17.83 फीसदी
  • श्री अजीत पल्प : 16.69 फीसदी
  • अंसल बिल्डवेल : 15.83 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article