बिजनेस

Share Market Today, 12 January 2024: स्टॉक मार्केट में शानदार तेजी, निफ्टी ने छुआ ऑल-टाइम हाई, IT कंपनियों के शेयरों में तेजी

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 12 January 2024: टीसीएस और इंफोसिस के बेहतर नतीजों के बाद आज आईटी शेयरों में खरीदारी दिख रही है, जिससे शेयर बाजार को सहारा मिल रहा है। बीएसई पर आईटी इंडेक्स 1694.6 अंक या 4.80 फीसदी की मजबूती के साथ 37,026.97 पर है।

Image

शेयर बाजार में तेजी 12 जनवरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में शानदार तेजी
  • निफ्टी ने छुआ ऑल-टाइम हाई
  • IT कंपनियों के शेयरों में तेजी

Share Market News Today, 12 January 2024: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 71721.18 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 72,148.07 पर खुला है और करीब डेढ़ बजे 743 अंक या 1.04 फीसदी की मजबूती के साथ 72,464.20 पर है। सेंसेक्स का ऑल-टाइम हाई 72,561.91 है। वहीं निफ्टी ने अपना नया ऑल-टाइम हाई छू लिया है। निफ्टी 21,647.20 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 21,773.55 पर खुला है और इस समय 204.35 अंक या 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 21,851.55 पर है। अभी तक के कारोबार में ये 21,861.45 उछला है, जो इसका ऑल-टाइम हाई है।

ये भी पढ़ें -

क्या है शेयर बाजार में तेजी का कारण

टीसीएस और इंफोसिस के बेहतर नतीजों के बाद आज आईटी शेयरों में खरीदारी दिख रही है, जिससे शेयर बाजार को सहारा मिल रहा है। बीएसई पर आईटी इंडेक्स 1694.6 अंक या 4.80 फीसदी की मजबूती के साथ 37,026.97 पर है। इंफोसिस में करीब 7.5 फीसदी और टीसीएस में 4 फीसदी की मजबूती दिख रही है।

बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर

  • इंफोसिस : 7.55 फीसदी
  • टेक महिंद्रा : 4.23 फीसदी
  • टीसीएस : 3.98 फीसदी
  • विप्रो : 3.95 फीसदी
  • एचसीएल टेक : 2.67 फीसदी

बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर

  • बजाज फिनसर्व : 0.94 फीसदी
  • पावर ग्रिड : 0.89 फीसदी
  • टाइटन : 0.86 फीसदी
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा : 0.50 फीसदी
  • नेस्ले इंडिया : 0.50 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article