बिजनेस

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 710 और Nifty 195 अंक मजबूत, निवेशकों ने कमाए 2.28 लाख करोड़

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 27 May 2023: आज सेंसेक्स 710 अंक चढ़ा, जिससे निवेशकों को 2.28 लाख करोड़ रु का फायदा हुआ। निफ्टी में 195 अंकों की तेजी आई।

Image

शेयर बाजार में शानदार तेजी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी
  • सेंसेक्स 710 अंक उछला
  • निवेशकों ने कमाए 2.28 लाख करोड़

Share Market News Today, 08 May 2023: आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज की तेजी से निवेशकों को एक ही दिन में सवा 2 लाख करोड़ रु से ज्यादा का फायदा हुआ।

निवेशकों ने कमाए 2.28 लाख करोड़ रु

शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कुल कंपनियों की टोटल मार्केट कैपिटल 2,73,78,648.60 करोड़ रु थी, जबकि आज शेयर बाजार बंद होने यह 2,76,07,197.99 करोड़ रु पहुंच गई। यानी एक ही दिन में निवेशकों को 228549.39 करोड़ रु का फायदा हुआ।

सेंसेक्स के इन शेयरों ने बरसाया पैसा

  • इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) : 4.92 फीसदी
  • टाटा मोटर्स (Tata Motors) : 4.82 फीसदी
  • बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) : 4.21 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) : 33.2 फीसदी
  • एचसीएल टेक (HCL Tech) : 1.89 फीसदी
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) : 1.72 फीसदी

इन शेयरों ने कराया नुकसान

  • सन फार्मा (Sun Pharma) : 0.89 फीसदी
  • लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) : 0.57 फीसदी
  • नेस्ले इंडिया (Nestle India) : 0.21 फीसदी

कितने पर बंद हुए सेसेक्स-निफ्टी

सेंसेक्स 709.96 अंक या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 61,764.25 पर और निफ्टी 202.80 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 18,271.80 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया पिछले बंद स्तर पर ही बंद हुआ। ये 81.76 पर खुला था। कारोबार के दौरान ये 81.70 के उच्च और 81.82 के निचले स्तर तक गया।

इन फैक्टर्स से मिला फायदा

भारतीय शेयर बाजार को तीन बड़े फैक्टरों से सहारा मिला। इनमें फाइनेंशियल शेयरों में तेजी, घरेलू कंपनियों के मजबूत फाइनेंशियल नतीजे और अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़े शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार बंद होने की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए यहां कभी भी निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article