बिजनेस

Closing Bell: सेंसेक्स 639 और निफ्टी 195 अंक उछलकर बंद, क्यों झूमा बाजार, ये हैं 5 वजह

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्र की गिरावट के बाद सोमवार को जोरदार तेजी में बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसक्स जहां 639 चढ़ा, वहीं निफ्टी 195 अंक की तेजी के साथ 24 हजार के अहम लेवल से ऊपर बंद हुआ।

Image

हल्की तेजी के साथ खुला बाजार

Share Market Today (आज 27 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार): घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। ग्लोबल बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच निफ्टी और सेंसेक्स दोनों हरे निशान में खुले, इसके बाद दिनभर दोनों बेंचमार्क इंडेक्स के साथ ही सभी बड़े इंडेक्स में मजबूती से कारोबार हुआ। दिन के आखिर में निफ्टी 24,000 के पार निकल गया है, जबकि सेंसेक्स भी 639 अंक उछलकर बंद हुआ।

घरेलू बाजार में सोमवार को व्यापक तेजी देखने को मिली, जहां निफ्टी 50 करीब 0.81% की बढ़त के साथ 24,092.70 पर बंद हुआ, वहीं ब्रॉड मार्केट में और भी मजबूत रैली रही।

इंडेक्सक्लोजिंग लेवलबदलाव% बदलावओपनहाईलोपिछला बंद
NIFTY 5024,092.70+194.75+0.81%23,945.4524,130.7023,936.2023,897.95
SENSEX77,303.63+639.42+0.83%76,856.0577,420.0476,754.2076,664.21

शुरुआत में सीमित दायरे में कारोबार

सोमवार को बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई। निफ्टी 50 करीब 47 अंकों की बढ़त के साथ 23,945 के स्तर पर खुला और शुरुआती मिनटों में इसी स्तर पर स्थिर बना रहा। वहीं सेंसेक्स करीब 192 अंकों की बढ़त के साथ 76,856 पर खुला। ओपन, हाई और लो का एक ही स्तर पर होना यह दर्शाता है कि शुरुआती कारोबार में वोलैटिलिटी बेहद सीमित रही। लेकिन, बाजार अब ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है।

ब्रॉड मार्केट में दिखा दम

आज के कारोबार में ब्रॉड मार्केट ने लार्जकैप के मुकाबले ज्यादा दम दिखाया, जो बाजार की अंदरूनी मजबूती का स्पष्ट संकेत है। Nifty 500 में करीब 1.11% की बढ़त रही, जबकि Midcap 100 और Smallcap 100 में क्रमशः 1.47% और 1.90% की तेज तेजी दर्ज हुई। Microcap इंडेक्स में 2.4% से ज्यादा की उछाल बताती है कि रैली केवल चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं है, बल्कि बाजार में व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है। यह ट्रेंड संकेत देता है कि निवेशक अब हाई-बीटा और ग्रोथ सेगमेंट में आक्रामक तरीके से पोजिशन ले रहे हैं, जो शॉर्ट टर्म में तेजी को सपोर्ट कर सकता है।

सेक्टोरल मार्केट में चौतरफा तेजी

सेक्टोरल फ्रंट पर आज लगभग सभी प्रमुख सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली, लेकिन आईटी, फार्मा और रियल्टी सेक्टर ने सबसे ज्यादा आउटपरफॉर्म किया। Nifty IT करीब 2.20%, Pharma 2.62% और Realty 2.46% तक चढ़ा, जो बताता है कि डिफेंसिव और ग्रोथ दोनों थीम में पैसा आ रहा है। इसके अलावा मेटल, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी 1.5% से ज्यादा की तेजी रही, जिससे बाजार की चौतरफा मजबूती साफ दिखती है। हालांकि बैंकिंग सेक्टर में हल्की सुस्ती रही, खासकर प्राइवेट बैंक इंडेक्स लगभग फ्लैट रहा, जो रैली में संतुलन बनाए हुए है।

इन पांच वजहों से आई तेजी

जियोपॉलिटिकल तनाव में नरमी से राहत : पश्चिम एशिया से जुड़े तनाव में नरमी के संकेतों ने बाजार को बड़ा सपोर्ट दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बातचीत का प्रस्ताव रखा है और अमेरिका के साथ वार्ता की संभावना बढ़ी है। इससे सप्लाई डिसरप्शन और क्रूड शॉक की आशंका घटी, जिससे निवेशकों का भरोसा लौटा और बाजार में खरीदारी बढ़ी।

ग्लोबल बाजारों से मिला सपोर्ट : ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स में मजबूती ने घरेलू बाजार को सहारा दिया। एशिया में Nikkei, Kospi और Taiwan जैसे प्रमुख इंडेक्स में 1% से 2.5% तक की तेजी रही, वहीं अमेरिकी बाजारों में S&P 500 और Nasdaq ने रिकॉर्ड के करीब प्रदर्शन किया। टेक शेयरों में मजबूती ने रिस्क-ऑन सेंटिमेंट को और मजबूत किया।

India VIX में गिरावट से बढ़ा भरोसा: वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX में करीब 5% की गिरावट आई, जिससे यह संकेत मिला कि बाजार में डर और अनिश्चितता कम हो रही है। VIX के नीचे आने का सीधा मतलब है कि निवेशक अब ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं और बाजार में स्थिरता लौट रही है, जो तेजी को सपोर्ट करता है।

ब्रॉड मार्केट में मजबूत भागीदारी : तेजी सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं रही, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली। यह संकेत देता है कि बाजार की रैली व्यापक है और निवेशक हाई ग्रोथ सेगमेंट में भी पैसा लगा रहे हैं, जिससे तेजी को मजबूती मिल रही है।

टेक्निकल बाउंस और शॉर्ट कवरिंग का असर : हालिया गिरावट के बाद बाजार ने टेक्निकल बाउंस दिखाया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बाजार ने अपने पिछले अपमूव का बड़ा हिस्सा रिट्रेस कर लिया था, जिसके बाद मीन रिवर्जन की संभावना बनी। साथ ही ऊंचे स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग ने भी तेजी को और गति दी, जिससे इंडेक्स में मजबूत उछाल देखने को मिला।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article