बिजनेस

Share Market Today: शेयर मार्केट की रफ्तार पर लगा ब्रेक, RBI का फैसला बना वजह

सेंसेक्स 56.74 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,709.12 पर बंद हुआ और निफ्टी 30.60 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,677.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स रहे।

Image

शेयर मार्केट की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Photo : iStock

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को आरबीआई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की रेपो और सीआरआर दरों पर फैसले की घोषणा के बाद सपाट बंद हुआ। आईटी, फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखी गई, जबकि ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 56.74 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,709.12 पर बंद हुआ और निफ्टी 30.60 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,677.80 पर बंद हुआ। आरबीआई एमपीसी की बैठक के नतीजों में रेपो दर को स्थिर रखा गया, लेकिन सीआरआर में 50 आधार अंकों की कटौती को मुख्य आकर्षण के रूप में देखा गया।

यहां हुई बढ़त

रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखने और सीआरआर में 50 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4 प्रतिशत पर लागू रखने के साथ केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग सिस्टम में 1.16 लाख करोड़ रुपये डाले हैं। निफ्टी बैंक 94.05 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,509.50 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 263.05 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,704.60 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 158.55 अंक या 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,492.10 पर बंद हुआ।

एक्सपर्ट्स की राय

कैपिटल माइंड रिसर्च के कृष्णा अप्पाला ने कहा कि इस सप्ताह व्यापक बाजारों में अच्छी रिकवरी देखी गई, जिसमें निफ्टी में 3.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 3.5 प्रतिशत और 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।अप्पाला ने कहा, "एफआईआई ने भी धीमी वापसी का संकेत दिया है, क्योंकि दिसंबर के पहले सप्ताह के आंकड़ों से पता चला है कि शुद्ध नकदी बाजार में लगभग 14,000 करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ है। नवंबर में लगातार बिकवाली के दबाव के बाद यह राहत की बात है।"

सेंसेक्स का ऐसा रहा हाल

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स रहे। वहीं, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, मारुति, एलएंडटी और आईटीसी टॉप गेनर्स रहे। वॉटरफील्ड एडवाइजर्स के विपुल भोवर ने कहा कि आरबीआई का रेपो दर निर्णय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अप्रत्याशित वैश्विक आर्थिक माहौल के संदर्भ में मुद्रास्फीति के प्रबंधन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के बीच सावधानीपूर्वक संतुलन को दर्शाता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article