शहर

Jhansi News: पति को नींद की दवा देकर पत्नी करती थी प्रेमी से बात! फिर दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, महज डेढ़ महीने पहले हुई शादी

Newly Married Wife Caught with Lover: पति ने बताया कि 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देने लगी।

Image

पति को नींद की दवा देकर पत्नी करती थी प्रेमी से बात! फिर दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, महज डेढ़ महीने पहले हुई शादी

Jhansi news: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उसने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ा है और जब उसने उनका विरोध किया तो उस पर हमला किया गया। हैरानी की बात ये कि इस जोड़े की शादी को लगभग दो महीने ही हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चिरगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक इलाके में हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं और जिन लोगों ने उन्हें पकड़ा, वह भी पुलिस के साथ मौके पर मौजूद दिख रहे हैं, जहां लड़के को बिना कपड़ों के दबोच लिया गया होता है, वहीं, लड़की भी खुद को ढककर बैठी होती है।

पति ने लगाए गंभीर आरोप

शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर में हिंदू रीति-रिवाज से महिला से शादी की थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसकी पत्नी उसे चाय या दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देने लगी ताकि वह उसकी जानकारी के बिना किसी दूसरे आदमी से बात कर सके।

उनकी शिकायत के अनुसार, उन्हें पहली बार कुछ गलत होने का संदेह हुआ जब उन्होंने कथित तौर पर 19 अगस्त को अपनी पत्नी को उस आदमी के साथ पाया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 23 अगस्त को फिर प्रेमी के घर पर दोनों को एक साथ पकड़ा।

पति ने आरोप लगाया कि जब उसने उनका विरोध किया तो उसकी पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए जबकि दूसरे व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसका गला घोंटने की कोशिश की।

पड़ोसी उसके बचाव में आए

व्यक्ति ने कहा कि हमले के दौरान उसने शोर मचाया। शोर सुनकर, पड़ोसी कथित तौर पर मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप किया, जिससे उसे वहां से निकलने में मदद मिली।

बाद में वह अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय गया और यह दावा करते हुए सुरक्षा मांगी कि उसे अपनी जान का खतरा है। उन्होंने हमले और अपनी शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों पर पुलिस कार्रवाई का भी अनुरोध किया। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और आरोपी महिला का इसपर बयान नहीं मिल सका है।

पुलिस शिकायत दर्ज, जांच की जा रही

अब पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मोठ के सर्कल अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और एक लिखित शिकायत भी मिली थी। अधिकारी ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article