एजुकेशन

कल से शुरू होंगे GATE 2027 Registration, आवेदन से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज

GATE 2027 Registration: गेट 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होने वाली है। आवेदन के दौरान छात्रों को विभिन्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसलिए उन्हें पहले तैयार करना आपके लिए लाभकारी होगा। आइए जानते हैं कि गेट 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स के बारे में।

Image

GATE 2027 Registration (Photo - AI)

GATE 2027 Registration: इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा प्राप्त प्राप्त करने वाले छात्र जो मास्टर इन इंजीनियरिंग, एमटेक या पीएचडी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए GATE 2027 (Graduate Aptitude Test in Engineering) एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। हर साल लाखों छात्र इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में भाग लेते हैं। GATE 2027 परीक्षा के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया गुरुवार, 27 अगस्त से शुरू होने वाली है। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक है, जो गेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आवेदन फॉर्म भरते समय कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अंतिम समय में होने वाली हड़बड़ी और किसी भी प्रकार की गलती से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही आवश्यक डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

GATE 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

  1. फोटो आईडी (पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  2. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
  3. शैक्षणिक दस्तावेज (डिग्री सर्टिफिकेट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट या अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की मार्कशीट)
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. दिव्यांग प्रमाण पत्र

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह इन सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपने पास JPEG/JPG फॉर्मेट में तैयार रखें। फोटो कम से कम 600 केबी, साइन 300 केबी में होने अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य दस्तावेजों को लेकर भी गाइडलाइंस पढ़ें और इसे पहले से रीसाइज करें ताकि आवेदन के दौरान दिक्कत का सामना न करना पड़े।

गेट 2027 महत्वपूर्ण डेट्स

शुरू होने की तारीख27 अगस्त 2026
बिना लेट फ़ीस के आखिरी तारीख27 सितंबर 2026
लेट फ़ीस के साथ आखिरी तारीख5 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की विंडो14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीखें6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027

कितना है परीक्षा का आवेदन शुल्क

गेट 2027 परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला / SC / ST / PwD उम्मीदवारों को 1,000 प्रति पेपर के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। अन्य सभी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 2,000 प्रति पेपर है। यह तय सीमा के भीतर भरने पर हैं। लेट फीस 500 रुपये प्रति पेपर है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह तय समय सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि उन्हें लेट फीस का भुगतान न करना पड़े। फीस उम्मीदवार यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से पे कर सकते हैं।

फीसलेट फीस के साथ
महिला / SC / ST / PwD1,000 रुपये1,500 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार2,000 रुपये 2,500 रुपये
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -UPSC CAPF AC Result 2026: जारी हुआ यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें PDF

कहां शुरू होगी गेट 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन

गेट 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया GOAPS पोर्टल gate2027.iitm.ac.in के माध्यम से पूरी की जाएगी। उम्मीदवार मोबाइल और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर कर आगे फॉर्म भरेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article